शॉर्ट सर्किट की वजह से कई घरों में लगी आग

जेटी न्यूज़।

बेगूसराय::- जिला अंतर्गत बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा तीन पंचायत के चमथा चक्की गांव के वार्ड संख्या 8 में शॉर्ट सर्किट से कई घर जलकर राख हो गया। जानकारी अनुसार घटना मंटू महतो के फुस के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग जाने के कारण कई घर जलकर राख हो गया। लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया। घर में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया। ग्रामीणों ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जिसके कारण लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग के प्रकोप से अनिल महतो की 5 वर्षीय पुत्री व स्वर्गीय रघुवीर महतो के 62 वर्षीय पुत्र घूरन महतो झुलस गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर घटना की जानकारी मिलते ही बछवारा थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँचकर हर संभव मदद करने की बात कही गई। सभी घायल का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button