विकास दिवस के रूप में मनेगा सीएम नीतीश का जन्मदिन, जदयू ने की तैयारी

संजीव मिश्रा
प्रबंध संपादक

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को राज्यभर में विकास दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने गुरुवार को यह घोषणा की। गौरतलब हो कि सन् 1951 में जन्में नीतीश कुमार 1 मार्च 2021 को अपना 70वां साल पूरा करेंगे।जदयू मुख्यालय में लोजपा नेताओं के मिलन समारोह को संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं, लेकिन जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। वे 1 मार्च को अपने नेता के जन्म दिवस को उत्सव के रूप में मनाना चाहते थे।

पार्टी ने इसे देखते हुए जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस दिन हर शहर, कस्बे और गांव के एक-एक बूथ पर जदयू के कार्यकर्ता जुटेंगे। वे खुशी मनाएंये और अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना करेंगे। इसके साथ ही सभी साथी नीतीश कुमार द्वारा किए गए अनगिनत विकास कार्यों की चर्चा करेंगे और बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लेंगे। 

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का जन्मोत्सव न सिर्फ पूरे बिहार बल्कि देशभर में जहां-जहां जदयू का संगठन सक्रिय है, हर जगह मनाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भी 1 मार्च को जन्मदिन पर आयोजन की जानकारी पत्रकारों को दी।

Related Articles

Back to top button