सच्ची सेवा कभी व्यर्थ नहीं होती—जगदीशपुर थाना अध्यक्ष राम विनोद सिंह।

जेटी न्यूज

नौतन/जगदीशपुर:- एक सादे समारोह के आयोजन कर जगदीशपुर के थानाध्यक्ष रामविनोद सिंह को विदाई की गयी। समाजसेवी सह पकडिया के पूर्व मुखिया सूर्यनारायण सिंह ने थानाध्यक्ष रामविनोद सिंह को चादर ओढा कर एवं अंग-वस्त्र,कलम,डायरी भेंट कर विदाई की। विदाई समारोह के दौरान थानाध्यक्ष रामविनोद सिंह ने लोगों के प्रेम के प्रति भावुक हो गये। इस दौरान उन्होंने बताया कि सच्ची सेवा कभी व्यर्थ नहीं होती। ट्रांसफर एक प्रक्रिया है। काम के अनुसार ही व्यक्ति की पहचान मिलती।

पुलिस का समाज के प्रति काफी जिम्मेदारी होती है। पुलिस के लिए समाज ही उनका परिवार होता है। संस्कार भारती विद्यालय पकडिया में विदाई समारोह को संबोधित करते हुए स्कूल के डायरेक्टर सह जीएमसीएच बेतिया के डाक्टर अभिषेक ने बताया कि रामविनोद सिंह अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में न्याय के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर हमेशा याद रहेंगे। इन्होंने पुलिस-पब्लिक के बीच आपसी संबंध बनाकर हर समुदाय को जोड़ने का काम किया है। जद यू नेता विनय कुमार तिवारी ने बताया कि थानाध्यक्ष रामविनोद सिंह में कुशल पुलिस के गुण है। जिसको लेकर इन्होंने अपराध और अपराधी दोनों पर अंकुश लगाया। थाना क्षेत्र में मैत्री का भावना स्थापित कर लोगों को न्याय दिलाने का काम किया। विदाई समारोह के दौरान दारोगा अरविंद कुमार,डीएन दास,जमदार लखनदेव राम, रामबाबू चौधरी, सूबेलाल दास,समाजसेवी राजकुमार सिंह,कृष्णकांत सिंह, उधोलाल राम,रविन्द्र यादव, अनिल यादव, मकसूदन प्रसाद,वकील अंसारी आदि पुलिस पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।।

Related Articles

Back to top button