44वें वर्षगांठ पर सहारा इंडिया परिवार ने उत्साह सम्मान समारोह का किया आयोजन

संतोष गिरि।जेटी न्यूज।

बिस्फी सहारा इंडिया के 44वां वर्षगांठ के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के छछूआ गांव स्थित मो उमर के आवासीय परिसर में आयोजित सहारा इंडिया कार्यकर्ता उत्साह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालबहादुर सिंह ने की। सहारा इंडिया कार्यकर्ता उत्साह सम्मान समारोह मे आगत अतिथियों का पाग माला से स्वागत किया गया। सहारा इंडिया के रीजनल मैनेजर रजनीश कुमार, सेक्टर मैनेजर राम बिवेक सिंह, एवम् बिस्फी शाख मैनेजर लालबहादुर सिंह, ने संयुक्त रूप से सहारा इंडिया के वरिष्ठ कार्यकर्ता मो उमर को पाग, माला प्रशस्ति पत्र एवं चौवालिश हजार रुपए पुरष्कृत कर सम्मानित किया। वही उनके माता शाजरा खातुन, पिता मो नाजिम को पाग माला चादर से सम्मानित किया।मोके पर बोलते हुए रीजनल मैनेजर रजनीश कुमार ने बताया कि सहारा इंडिया के 44 वा वर्ष गाठ के मौके पर कार्यकताओं को हौसला बढ़ातें हुए कहा कि कार्यकर्ता ही सहारा इंडिया का जान है। कार्यकताओं के बदौलत ही सहारा इंडिया इस पैगाम तक पहुंचा है ।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति दबाव में आकर कार्य नहीं करें। उत्साह के साथ एवं समय का महत्व देते हुए कार्य में लगे रहे कामयाबी हासिल जरूर होगी। वही मौके पर बिस्फी शाखा मैनेजर लालबहादुर सिंह ने कहा कि बिस्फी ब्रांच के जीतने भी कार्यरत कर्मी है। वे अपने मेहनत के बदौलत कामयाबी हासिल किये है। मौके पर सहारा इंडिया के मैहफुज आलम,रामपिरित साह, रामचन्द्र साह, फुल परी देवी,पान कुमारी, रूणा देवी, इत्यादि कर्मी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button