जरूरीहै एहतियात के साथ धार्मिक स्थलों और स्कूलों से पाबंदी हटाया जाए- मो इकबाल।

जरूरीहै एहतियात के साथ धार्मिक स्थलों और स्कूलों से पाबंदी हटाया जाए- मो इकबाल।

जेटी न्यूज।

नावकोठी (बेगूसराय) प्रखण्ड के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सह युवा राजद जिला उपाध्यक्ष मो इकबाल ने कहा है कि रमजान का महीना शुरू हो गया है रोजेदार लोग अधिक समय मस्जिद में व्यतीत करते हैं और खुदा का इबादत करते हैं लेकिन सरकार कोरोना की आर में बच्चों का भविष्य खराब कर रहा है। कोरोना के नाम पर अब मनमौजी कर रहा है। सभी कोचिंग संस्थान और धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया है। लेकिन होटल और अन्य तरह की दुकान,ट्रेन,यातायात इत्यादि पर कोई पाबंदी नहीं लगाया गया है।

कोरोना के बीच चुनावी रैलियां भी हो रही है लेकिन उससे कोरोना नहीं फैल रहा है। उन्होंने कहा की एक साथ रमजान और नवरात्रि शुरू हुआ है। यह दोनों धर्मों के लोगों का पवित्र पर्व है। इसलिए सरकार को जरूरी गाइडलाइंस के साथ धार्मिक स्थल, कोचिंग एवं स्कूल को खोलने की अनुमति देनी चाहिए। रमजान के महीना में लोग एक माह तक रोजा रखते हैं, रात में तरावीह भी पढ़ते हैं। लेकिन सरकार के गाइडलाइंस ने सब पर पानी फेर दिया है। इस पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। मौके पर मौजूद मो सलमान, मो रियाज, मो अजमद, मो रिजवान ने भी सरकार से अपील किया है कि

जरूरी एहतियात के साथ धार्मिक स्थलों और स्कूलों पर से पाबंदी हटाया जाए।

Website editor :- savita maurya

Related Articles

Back to top button