लालू यादव को जमानत मिलने पर राजद कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार





चारा घोटाले के दुमका कोषागार मामले में रांची हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को दी जमानत

समस्तीपुरः चारा घोटाला के दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में आज रांची हाई कोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू यादव को जमानत दे दी। इस फैसले के बाद अब उनके जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है। जैसे ही यह खबर बिहार के गलियारे में पहुंची राजद कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार करना शुरू कर दिया। प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल, ताजपुर के कार्यकर्ताओं ने भी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

St Paul Teachers Training College, Birsinghpur: Admission 2021, Courses,  Fee, Cutoff, Ranking, Placements & Scholarship

कोर्ट के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए मोरवा विधायक रणविजय साहू ने इसे सत्य की जीत बताया और झारखंड हाईकोर्ट को धन्यवाद दिया। इस मौके पर राजद नेता तबरेज आलम, लाल बहादुर पंडित, विष्णु देव प्रसाद सिंह,  नूरु जोहा आफो,  प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार, मनोज महतो,  रजनीश यादव,  महताब आलम,  आसिफ इकबाल,  मोहम्मद कुर्बान, मोहम्मद अफरोज आदि ने प्रसन्नता जाहिर की।

 

संपादिकृतः ठाकुर वरूण कुमार 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button