अथमलगोला पुलिस ने मास्क जांच अभियान में दिखाई सख्ती

संवाददाता प्रिया सिंह

बाढ़–अनुमण्डल अंतर्गत अथमलगोला थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर एवं सबनिमा गावं के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर मास्क जांच अभियान चलाया।इस क्रम में वाहनों के साथ ही स्थानीय लोगो की मास्क जांच करते हुए जरूरी एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन द्वारा जारी निर्देशो का हर हाल में पालन करना है।कोरोना से घबराने की जरूरत है।प्रशासन पूरी तरह से आपके साथ है।लेकिन क्षेत्रवासियों को भी जागरूक रहने की जरूरत है।मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।एवं विशेष जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।लेकिन वहां भी सामाजिक दूरी का ख्याल रखें।

छोटी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।इसीलिए कोताही न बरतें।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Back to top button