जाप सुप्रीमों पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदेश भर में जाप नेताओं ने मनाया काला दिवस:- राघवेन्द्र कुशवाहा

 रंजीत डे 

पटना :- जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की असंवैधानिक गिरफ्तारी खिलाफ आज राज्य भर में जाप नेताओं काला दिवस मनाया। सभी नेता काली पट्टी बांध कर पप्पू यादव को तत्काल रिहाई की मांग की। पार्टी कार्यालय में धरना दे रहे जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि आज पार्टी की कोर कमिटी की बैठक हुई हैं। जिसमें तय हुआ कि कल 13 मई को पार्टी बांसघाट पर बिहार सरकार का दाह संस्कार करेगी। 15 तारीख को बिहार के अमन पसन्द लोग सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश को पत्र लिख लिखेंगे। 16 मई को बिहारवासी पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश को पत्र लिखकर जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई की मांग करेंगे।

               जाप के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह ने बताया कि नीतीश सरकार का रवैया तानाशाही का हैं। बिहार सरकार भाजपा और अस्पताल माफियाओं के दबाव में आकर फर्जी तरीके से गिरफ्तारी कराई हैं। कल सरकार ने एक पप्पू यादव यादव को गिरफ्तार किया हैं आज लाखों पप्पू सेवादारी के लिए तैयार हैं। हमारी सेवादारी जारी रहेगी। पप्पू यादव के विचारों से प्रभावित होकर हम सब कोरोना काल में पीड़ित रोगी और मजदूरों की सेवा करते रहेंगे। जाप महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने बताया कि हमें बिहार सरकार पर भरोसा नहीं है हमें न्यायालय पर भरोसा हैं। हम इस उम्मीद में है कि बिहार के जननायक को न्यायलय से जल्द ही बेल मिलेगी।

पार्टी कार्यालय में आयोजित इस धरना में रघुपति जी, भई दिनेश, प्रेमचन्द सिंह , राजेश पपप, वरुण सिंह, मनिसग कुमार, नीरज कमांडो, आनन्द सिंह, सुप्रिया खेमका जी,ने भाग लिया

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Back to top button