पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अकाश सिंह प्रेस को संबोधित किया

मोतिहारी।पु0च0 :-

लोकसभा क्षेत्र के पूर्व लोकसभा प्रत्यशी आकाश सिंह रविवार को एक दिवसीय दौरे पर मोतिहारी पहुंचे। जिस दौरान कोरोना पीड़ित मरीजों के बारे में जानकारी ली और साथ ही कोरोना से मृत लोग के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।वही आकाश सिंह पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हौसला बढाया उसके बाद मोतिहारी शहर के रहने वाले कांग्रेस नेता हरी सिंह के निवास स्थान छोटा बरियारपुर पहुंचे। वही हरि सिंह के निवास स्थान पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए आकाश सिंह ने बताया कि शहर में कोरोना के साथ स्थिति का जायजा लिया तथा इस महामारी के समय में अपने कार्यकर्ताओं से जरूरतमंद लोगो के मदद करने की अपील की। वही जिला पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी शिर्सत कपिल अशोक को कामों का सराहना किये। वही केंद्र और राज्य सरकारों विफल हो चुका है। वही बिहार और यूपी सरकार आंकड़ों का घोटाला करने के लिए मृतकों के शव को पवित्र गंगा में बहा कर उसके पानी को प्रदूषित करने में लगी है।आम लोग सरकार के मनसा को समझ चुकी है उन्होंने कहा कि कोरोना पहले लहर में सरकार की पोल खुलने लगी है स्वस्थ बेवस्था धराशाही हो गई है।जरूरी दवाओं और चिकित्सीय उपकरणों की कमी हो गई। वहीं उन्होंने इशारा करते हुए बताया कि आज हम भी बाहर निकले हैं हो सकता है कि बिहार सरकार हमें भी जेल में डाल दे अपनी नाकामी छिपाने के लिए। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की सभी लोग जल्द से जल्द कोविड-19 का टिका जरूर लगाए। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिट्टू यादव मुन्नी लाल यादव प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस राजा राजेश अमित सिंह मोहन सिंह मुकुल सिंह एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार सोनू यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Back to top button