कर्ज के दबाव में महिला ने की आत्महत्या 

कर्ज के दबाव में महिला ने की आत्महत्या 

जे टी न्यूज़, दरभंगा /सिंहवाड़ा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के बहेड़ी गांव में कर्ज के बोझ से परेशान एक महिला ने आत्महत्या कर अपनी जीवन इहलिला समाप्त कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए मृत महिला की पहचान मुकेश दास की पत्नी प्रियंका देवी( 30) के रूप में की गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। बताया गया है कि गुरुवार की सुबह मृतका एस्बेस्टस वाले घर में बनेरी के सहारे दुपट्टे से लटका पाया गया है। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। महिला के पिता जाले थाना क्षेत्र के भटपोखरा निवासी रामनाथ दास ने बताया कि दस वर्ष पहले प्रियंका की शादी बहेड़ी में मुकेश दास से हुई थी। उसको कोई संतान भी नहीं था।पति हैदराबाद में रहकर वेल्डिंग का कार्य करता है।घटना के समय पति घर पर नहीं था।

गांव स्तर पर संचालित फाइनेंस कंपनी से ग्रुप लोन लेने के बाद राशि लौटने में असमर्थ होने के कारण परेशान रहती थी। आर्थिक रूप से वह कमजोर कारण थी। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतका के पिता के आवेदन पर यूडी केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Related Articles

Back to top button