जिलाधिकारी ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा की, दिए दिशा निर्देश।

जिलाधिकारी ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा की,
दिए दिशा निर्देश।

जेटी न्यूज रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी के कार्यालय में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता,जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला में अन्य जिला के कोरोना वायरस पॉजिटिव केस के संपर्क में आए लोगों की सूचना मिलते ही सभी प्रखंड के टीम को तुरंत उनका जांच कराने का निर्देश जिला पदाधिकरी ने दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी QMRT की टीम को इस कार्य के लिए हमेशा तैयार रहने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधकारियों को अपने जोन में निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण को सफलतापूर्वक अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।

वहीँ पूर्व में राशन कार्ड हेतु किए गए आवेदन में 1.90 लाख आवेदन रिजेक्ट किए गए थे। विभागीय निर्देश के आलोक में rejected आवेदनों की पुनः सत्यापन किया गया और 83423 आवेदनों को स्वीकृत किया गया। स्वीकृत आवेदनों का आधार मोबाइल और बैंक खाता संख्या RTPS पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।

विभागीय निर्देशानुसार 21 अप्रैल 2020 तक इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। जिन प्रखंडों में डोर टू डोर सर्वे का कार्य चल रहा है उसके संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से इस कार्य के स्थिति की जानकारी ली गई और समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पंचायतों में जल्द से जल्द पानी की समस्या को हल करने का निर्देश दिया।

एक से दो सप्ताह में बोरिंग का कार्य कर स्टैंड पोस्ट लगाने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने दिया। इस आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के व्हाट्सएप के द्वारा प्रेस को मिला।

Related Articles

Back to top button