*नरहन में लड़कियों को दिया नि:शुल्क सिलाई एवं कढ़ाई का प्रशिक्षण। समाचार संपादक रमेश शंकर झा के साथ अशोक कुमार की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार। सब पे नजर सबकी खबर।*

 

समाचार संपादक रमेश शंकर झा के साथ अशोक कुमार की रिपोर्ट,
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड के नरहन निजी कोचिंग संस्थान में जन सुविधा मानसरोवर डोमन स्किलिंग के तहत चलाए जा रहे निशुल्क सिलाई एवं कढ़ाई का प्रशिक्षण शिविर आज संपन्न हो गया।

इस शिविर में कुमारी हीरा, सुरभि रानी, महिमा कुमारी, पायल कुमारी, पूनम कुमारी, वर्षा कुमारी, प्रिया राज, लुसन कुमारी, संगीता कुमारी, ऋचा कुमारी सहित 30 लड़कियों ने सिलाई एवं कढ़ाई करना सीखा। तीन माह के इस कोर्स में लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किया गया।

वहीँ सिलाई कढ़ाई के प्रशिक्षक सीमा कुमारी ने बतायी कि प्रशिक्षण केंद्र पर केवल कपड़े सीलना ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे मेजपोश, फ्रिज कवर बनाने भी सिखाया गया है। वहीँ संचालक शिवम कुमार ने कहा कि समाज में लड़कियों का हुनरमंद होना एक सामाजिक बदलाव है। लड़कियां इस प्रशिक्षण को पाकर अपने आप में आत्मनिर्भर होती है।

किसी भी हुनर का होना इंसान के आत्मबल को मजबूत करता है। साथ ही बताया कि नये बैच का नामांकन प्रारंभ है। इस मौके पर संचालक शिवम कुमार, मनोरंजन कुमार, सूरज कुमार, बैजनाथ कुमार, प्रभात कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button