*मामूली विवाद के कारण जमकर हुई मारपीट, सात लोग हुये घायल। समाचार संपादक रमेश शंकर झा के साथ अशोक कुमार की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार। सब पे नजर, सबकी खबर।*

    समाचार संपादक रमेश शंकर झा के साथ अशोक कुमार की रिपोर्ट समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के टभका दक्षिण पंचायत के बलहा वार्ड नं 2 मे मामूली विवाद को लेकर चार नशे से धूत युवक ने गांव के ही महिला प्रमिला देवी को जमकर किया पिटाई। जब शोरगुल सुनकर गांव के लोग आए और छुराने लगे तो उसे भी जमकर पीटाई कर दिया। जिसमें घायल हुए रामसेवक पासवान, लुटन पासवान, पांडव पासवान, धर्मेंद्र पासवान, जगदीश पासवान सहित उजियारपुर प्रखंड से आए घायल प्रमिला देवी के दमाद जय जय राम पासवान को भी जमकर धुनाई कर दीया।जिसका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में चल रहा है।   संवाद प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। यह जानकारी घायल प्रमिला देवी ने पत्रकारों को बताई है। उन्होंने आगे भी जानकारी देते हुए बताइ की विनोद पासवान गांव में ही तारि का दुकान किए हुए है। जहां सभी लोग पीने के लिए आते हैं और वही पर बैठे रवीण पासवान, बेचन पासवान, बलवीर पासवान और विनोद पासवान ने हमारे शरीर पर थूक फेका जिसका विरोध करने पर हमारे साथ मारपीट कीया है।

Related Articles

Back to top button