मिशन अरोग्य रक्षक अभियान बिहार में 1 जून से 7 जून तक चलेगी

मोतिहारी।पु.च :-

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरसिद्धि पूर्वी चम्पारण इकाई द्वारा चलाई जा रही मिशन अरोग्य रक्षक अभियान जो बिहार में 1 जून से 7 जून तक चलने वाली हैं।अभाविप हरसिद्धि के कार्यकर्ता आज चौथे दिन मनिकपुर व ओलहा पंचायत के गांवों में घर-घर जाकर लोगों की हेल्थ स्क्रिनिंग की और सेनिटाइज कर मास्क वितरण किया।अभाविप बिहार प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य- अभिषेक आर्यन ने कहा बताया कि मिशन का यह है उद्देश्य की ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का उनके घर जाकर का हेल्थ का स्क्रीनिंग कर आवश्यक जांच करना। दवा उपलब्ध कराना और वैक्सीनेशन को लेकर अफवाह को दूर करने के लिए जागरूक करना। जरूरत पड़ने पर निकट के स्वास्थ केंद्र तक पहुंचाना। टीम के मेंबर सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया: का भाव के साथ कार्य कर रही हैं। अभाविप चम्पारण के विभाग संयोजक प्रियेश गौतम ने बताया कि आरोग्य मिशन अभियान 1 जून से ही शुरू है। इसी के तहत अब तक हरसिद्धि प्रखंड में 6 पंचायत में चौदह सौ अधिक लोगों से मिलकर हेल्थ स्क्रीनिंग किया गया हैं। इस मुहिम में 1 टीम में 5 कार्यकर्ता कार्य कर रही है।वही अभाविप के कार्यकर्ता अजित गौतम व जयप्रकाश कुमार ने बताया की कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए ऑक्सीजन मापने से लेकर वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण भी कर रहे और लोग भी काफी बढ़चढ़ कर इस अभियान में हिस्सा ले रहे है।इस कार्यक्रम में- विभाग संयोजक- प्रियेश गौतम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य- अभिषेक आर्यन, कार्यकर्ता अजित गौतम,जयप्रकाश कुमार, रोहित कुशवाहा,आसिफ आलम।

Edited By :- savita maurya

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button