गोपीकांदर:प्रेमी जोड़े को पहले के ही प्रेमिका ने रंगेहाथ धर दबोचा, पकड़ कर ग्राम प्रधान को सौपा

जेटी न्यूज़

गोपीकांदर:   गोपीकांदर थाना क्षेत्र में कुडंबा गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ कर ग्राम प्रधान को सौप दिया। बताते चलें कि कथित तौर से मोहबतभाई शेख गोड्डा जिला के ललमटिया थाना क्षेत्र का रहने वाले हैं और गोपीकांदर थाना क्षेत्र में ग्राम खेड़ीबाड़ी के सुहागिनी मुर्मू को प्रेम प्रसंग के जाल में ले कर पिछले पांच साल से सुहागिनी मुर्मू के साथ पारिवारिक जीवन ब्यतीत कर रहे थे।

सूत्रों की माने तो मोहबतभाई शेख एक जाल साज किस्म का आदमी हैं और यह गरीब महिलाओं को अपने प्यार के जाल में फंसा कर अपना स्वार्थ सिद्धि करता है।

प्राप्त सूत्रों से ज्ञात हो रहा है कि पहले इन्होंने चंपा देवी नाम की एक गरीब महिला जो कुडंबा कि रहने वाली है, उसे पूर्व में अपने प्यार के जाल में फंसा के रखा था और गोपीकांदर हटिया में जब पूर्व की प्रेमिका से गुरुवार को मुलाकात हुई तो रंगीन मिजाज के यह शख्स चंपा देवी के घर चला गया।

*इस बात की सूचना जब किसी सूत्र से सुहागिनी मुर्मू को मिली तो वह तुरंत कुडंबा पहुँच कर मोहबतभाई शेख और चंपा देवी को पकड़कर ग्रामीणों के सामने ग्राम प्रधान को जिम्मे लगा दी।*

जब यह मामला गोपीकांदर पुलिस को मिली तो उन्होंने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले आयी।

*मोहबतभाई शेख एक ऐसा इंसान हैं जो हमेशा अपने पहचान को छिपाने के लिए प्रयास करता है अगर इनका गहनता से इनके इतिहास को खंगाला जाए तो पुलिस को बड़ी सफलता मिल सकती हैं*

 

Related Articles

Back to top button