चकमेहसी पुलिस ने किया कई लुटकांडो का उद्भेदन

समस्तीपुर: जिला के कल्याणपुर प्रखंड में चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकमेहसी पंचायत के रमई टोल से गुरुवार को पुलिस ने दीपक कुमार राय व चकमेहसी से उसके साथी मो.आसिफ को बीते दिनों अमेजन कंपनी के डिलीवरी बॉय से कम्पनी के सामान लूट में सामान के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस के समक्ष चकमेहसी थाना कांड संख्या 27/21, 75/21, 83/21, कल्याणपुर थाना क्षेत्र सहित मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना में हुए लूट कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है। चकमेहसी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी दीपक राय लूट का मास्टरमाइंड है। जानकारी के अनुसार चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को दोनों अपराधी को उसके घर से गिरफ्तार किया था। जिसमें पुलिस को डिलीवरी बॉय से लूटे गए कंपनी के सामान एक एंड्रॉयड मोबाइल सेट,मोबाइल कवर, थर्मामीटर,खिलौना आदि बरामद किया है। जिसमें उसने चकमेहसी, कल्याणपुर,मुजफ्फरपुर जिले के गायाघाट में हुई लूटकांड में अपनी और अपने गिरोह की संलिप्ता स्वीकार की है। पुलिस को उसने बताया की वह और उसका गिरोह ऑनलाइन सामान सप्लाई करने वाले कंपनी के कर्मियों को निशाना बनाता था। इस संदर्भ में चकमेहसी थाना अध्यक्ष चंद्रकिशोर टुडू ने बताया की गिरफ्तार दोनों अपराधियों में दीपक कुमार राय चकमेहसी कल्याणपुर थाना क्षेत्र सहित अन्य जिलों में भी लूट की घटना को अंजाम देता था। गिरफ्तार दोनों अपराधियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष के अनुसार अपराधियों ने अपने गिरोह के अन्य साथियों का नाम बताया है।जिसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड के दोनों थाना का शुक्रवार को कल्याणपुर एवं चकमेहसी थाने का निरीक्षण सदर इंस्पेक्टर विक्रम आचार्य ने किया। इस दौरान उन्होंने कई लंबित कांडों का जांच करते हुए अभिलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया।वही अपने अपने थाना क्षेत्र में सभी बैंकों पर गस्ती तेज करने को कहा।वही अपने क्षेत्र में फरार चल रहे अपराधियों पर धर पकड़ करने की भी बात कही। मौके पर कल्याणपुर थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण एसआई संजय सिंह इत्यादि। चकमेहसी पर थाना पर थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टूडू इत्यादि मौजूद थे।

रिपोर्टर: अमरदीप नारायण प्रसाद

संपादिकृत: ठाकुर वरुण कुमार

Related Articles

Back to top button