खानपुर के हांसोपुर गांव में सांप के डंसने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, झाड़-फूंक में परिजनों ने बर्बाद किया समय

थाना क्षेत्र के हांसोपुर गांव में शनिवार की सुबह खेलने के दौरान एक विषैले सांप के डंसने से 8 वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान हांसोपुर गांव के वार्ड 7 निवासी महेश मांझी उर्फ मुकेश मांझी के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में की गई है।

बताया गया कि सुबह में बच्चा घर के पास ही खेल रहा था। इसी बीच एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया। परिजनों की जानकारी तब हुई जब बच्चे ने खुद रोते हुए घटना की जानकारी दी। बच्चा बता रहा था कि सांप डंसने के बाद अपने बिल में जाकर छुप गया। परिजनों ने उसे तत्काल गांव में झाड़-फूंक कराया। जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो जख्मी बच्चे को बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर चिकित्सक के यहां लाया जा रहा था। लेकिन बच्चे ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।

मुखिया रमेश कुमार मांझी ने बताया कि गांव में पहले झाड़-फूंक कराया गया। उसके बाद अस्पताल ले जा रहा था। इसी बीच रास्ते मे ही मौत हो गई। इधर घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

मनीष कुमार की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button