मिल्खा सिंह जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति – शाहीन 

समस्तीपुर :-

भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर राजद नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है l राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि मिल्खा सिंह जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है l उन्होंने भारत का नाम एशिया महादेश व दुनिया में रौशन किया l चार बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा जी ने 1958 राष्ट्रमंडल खेलों में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था । उन्होंने 1956 और 1964 ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें 1959 में पद्मश्री से नवाजा गया था । 

महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, प्रदेश सचिव जवाहरलाल राय, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिंह , जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर राजेन्द्र भगत , जिला उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला महासचिव ललन यादव , सत्यविंद पासवान , शम्भु  भूषण यादव , हरिश्चंद्र राय, नंदकिशोर महतो , रामविनोद पासवान , सुंदेश्वर राय, प्रोफेसर सत्यनारायण राय, मोo नसीम अब्दुल्लाह , मोo परवेज आलम , जितेन्द्र सिंह चन्देल, कार्यालय सचिव रोशन यादव , राजद नेता प्रमोद कुमार राय, रामईश्वर साह, राजेश्वर महतो , लालबहादुर पंडित , धर्मेन्द्र आर्य, प्रमोद पंडित , ज्योतिष महतो , प्रमोद कुमार पप्पू , राकेश कुशवाहा आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है l

 

Related Articles

Back to top button