स्थानीय सांसद के पहल पर प्रखंड स्थित बलान एवं बुढी गंडक की मरम्मत युद्ध स्तर पर जारी





जेटी न्यूज/रामाधार सहनी

भगवानपुर ( बेगूसराय ) स्थानीय सांसद सह मत्स्य पालन सह पशुपालन सह डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह के पहल पर प्रखंड क्षेत्र स्थित बलान नदी तथा बुढी गंडक नदी के क्षतिग्रस्त बांधो की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर आरंभ हो गया है । विदित हो कि पिछले दिनो मीडिया मे प्रमुखता से छपी प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर पंचायत अंतर्गत सतराजेपुर गांव स्थित पिलुआही स्थित बलान नदी के बांध मे बना सुरंग के छपने के उपरान्त स्थानीय सांसद ने बिहार के जल संसाधन सह सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री माननीय संजय कुमार झा को बाढ की आहट और पूर्व के वर्षो मे बाढ से क्षतिग्रस्त हुई बांध की ओर समय रहते अविलंब मरम्मत कराने की मांग लिखित पत्र के माध्यम से किया था, जिसपर त्वरित कार्रवाई हुई और पिलुआही स्थित बांध सहित अन्य बांधो का मरम्मत युद्ध स्तर पर आरंभ हो गया ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button