नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान, मुख्यालय से रातोरात हटा कैप्टन अमरिंदर सिंह का पोस्टर। 

 चंडीगढ़पंजाब के कांग्रेस हाईकमान द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश प्रधान बनाए जाने की घोषणा के साथ ही चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय का रंगरूप भी बदलने लगा है। यहां पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का पोस्टर लगा होता था लेकिन सिद्धू समर्थकों ने रातोरात इसे बदलकर यहां नवजोत सिंह सिद्धू का पोस्टर लगा दिया है।

आप को बताते चले की पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर लगातार आक्रामक रहे हैं। लंबे समय से नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश प्रधान बनाए जाने की चर्चा चल रही थी लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह के दबाव में हाईकमान कोई फैसला नहीं ले पा रहा था। पुराने कांग्रेसी नेता भी सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष का पद देने के पक्ष में नहीं थे ऐसे में कांग्रेस हाईकमान ने इसकी परवाह किए बिना बीते रात नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी। हालांकि साथ ही साथ चार कार्यकारी प्रधान भी नियुक्त किए गए हैं।

कैप्टन मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिए जाने के बाद सिद्धू लंबे समय तक चुप रहे। लेकिन इस बीच इस वर्ष की शुरुआत में वह अचानक सक्रिय होने शुरू हो गए। इंटरनेट मीडिया के जरिये सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधना शुरू कर दिया। इसके बाद कैप्टन विरोधी बयानबाजी तेज होने लगा था। कांग्रेस हाईकमान को पार्टी में उठ रहे असंतोष को शांत करने के लिए बैठकें करनी पड़ी। फिर भी सिद्धू कैप्टन पर आक्रामक रहे। अब हाईकमान ने सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी है। 

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी साल में आगे सिद्धू-कैप्टन की क्या जोड़ी कहा तक चलती है।

Related Articles

Back to top button