मधेपुर थाना के भगवानपुर गांव मे पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर पति को गला दवा कर मार डाला पुलिस ने किया इस हत्या कांड का उद्भेदन

मधेपुर थाना के भगवानपुर गांव मे पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर पति को गला दवा कर मार डाला
पुलिस ने किया इस हत्या कांड का उद्भेदन

जेटी न्यूज मधुबनी।

मधेपुर थाना क्षेत्र स्थित भीठ भगवानपुर गांव में पत्नी ने प्रेम प्रसंग को लेकर पति की हत्या कर दी। पति की हत्या में अपने प्रेमी व दो अन्य अपराधियों के साथ मिलकर पति का गला दबाकर हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे नदी में फेंक दिया। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से तहकीकात कर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी व दो अन्य अपराधी फरार चल रहा है।इसकी जानकारी डीएसपी कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएसपी आशीष आनंद ने प्रेस वार्ता के दौरान दी है। उन्होंने बताया कि भीठ भगवानपुर की चांदनी सिंह ने अपने प्रेमी राजकुमार सिंह व दो अन्य साथी के मिलीभगत कर सोए अवस्था में पति की गला दबा कर हत्या कर दिया। शव को एक बाइक पर लादकर टेंगराहा गांव स्थित कोसी की धार में शव को फेक दिया। पुलिस की दबिश व वैज्ञानिक तरीके से की गई अनुसंधान में चांदनी सिंह ने अपने पति की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। डीएसपी श्री आनंद ने कहा कि हत्या के बाद पत्नी के द्वारा ही पति की लापता होने की मधेपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।जिसमें बताया गया है कि निरंजन सिंह गांव के ही सरोज कर्ण के यहां चालक का काम करता था। 10 जुलाई को रोज की तरह रात्रि साज बजे वह घर आया तो नशे में था। पैसा मांगने लगा, तो पैसा नहीं रहने की बात बताई गई, फिर वह मेरे साथ मारपीट करने लगा।

फिर गाली गलौज करते हुए रात्रि दस बजे वह घर से निकल गया। 11 जुलाई को खोजबीन किया, लेकिन नहीं मिला। विगत 8 दिन तक खोज करने के बाद नहीं मिले, तो या लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जब पुलिस वैज्ञानिक तरीके से इसका अनुसंधान मधेपुर थाना पुलिस के द्वारा की गई, तो पति के द्वारा खर्चा नहीं दिए जाने के कारण वह हमेशा परेशान रहती थी, इस बीच राजकुमार सिंह से इसके संबंध स्थापित हो गया। और राजकुमार सिंह के द्वारा ही घर का खर्चा चलया जाता था।राजकुमार सिंह से चांदनी सिंह का अवैध संबंध की बात सामने आयी। बीते 2 साल से चांदनी सिंह का घर में राजकुमार सिंह का आना जाना चुपके से चलता रहा। फोन से लंबी लंबी बातें भी हुआ करती थी।

8 जुलाई को राजकुमार सिंह से चांदनी सिंह को कहा गया कि पति निरंजन सिंह की हत्या अपराधियों से करवा देता हूं। चांदनी सिंह इसके लिए तैयार हो गई। 10 जुलाई को रात्रि घर के दक्षिण वाले कमरे में सोये अवस्था में राजकुमार सिंह एवं अन्य दो अपराधियों के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी गई। और उसे मोटरसाइकिल के बीच वाले सीट पर बैठा कर कोशी नदी की धारा में फेंक दिया गया। डीएसपी ने कहा कि दो अपराधी की भी पहचान कर ली गई है। जो एक दरभंगा जिले एवं दुसरा लखनौर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मालूम हो कि 12 साल पहले निरंजन सिंह व चांदनी सिंह की शादी हुई थी। दोनों से तीन संतान भी है। इसमें सबसे बड़ा लड़का 11 साल का है। अन्य 5 साल एवं 1 साल की पुत्री है

Related Articles

Back to top button