कलुआही थाना के शुभंकरपुर गांव मे भारी बर्षा से मिट्टी का दीवाल गिरने से उसमें दब कर एक बच्ची की मौत

कलुआही थाना के शुभंकरपुर गांव मे भारी बर्षा से मिट्टी का दीवाल गिरने से उसमें दब कर एक बच्ची की मौत

जेटी न्यूज मधुबनी।

कलुआही थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर गांव में फुस के घर का मिट्टी का दीवाल गिरने से राजेश मंडल की 8 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। राजेश मंडल की 8 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी एवं उसके भाई प्रेम मंडल एवं प्रिंस मंडल तीनों भाई बहन घर से निकल कर सड़क पर खेलने के लिए जा रहा था। घर से थोड़ा आगे जाने पर जर्जर स्थिति में लखन मंडल के घर का मिट्टी का भीत गिर गया। जिसमें दबकर 8 वर्षीय साक्षी कुमारी की मौत घटनास्थल पर गई। इस घटना में उसका दो भाई प्रेम मंडल और प्रिंस मंडल दोनों बाल बाल बच गया। घटनास्थल पर उपस्थित साक्षी कुमारी के दादा विंदेश्वर मंडल ने बताया कि साक्षी तीनों भाई बहन खेलने के लिए घर से सड़क की ओर जा रहा था। इसमें प्रेम मंडल 5 वर्ष एवं प्रिंस मंडल दीवाल को गिरते हुए देखकर प्रेम ने प्रिंस का हाथ पकड़ कर पीछे हट गया। जिससे वह बाल बाल बच गया और साक्षी कुमारी आगे बढ़ गई थी। जिससे वह नहीं निकल पाई और भीत का दीवाल गिर गया और उसमें दब कर उसकी मौत हो गई।

घटना की खबर सुनते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। साक्षी की मां रोने बिलखने लगी। लोग उसे सांत्वना देने लगा। घटना की सूचना मिलने पर कलुआही थाना की पुलिस एवं कलुआही के सीआई घटनास्थल पर पहुंच इन दोनों के समक्ष पंचनामा बनाकर बच्चे का दाह संस्कार करवा दिया। सीओ रसिकलाल टूड्डू एवं थानाध्यक्ष राजकुमार मंडल ने बताया की मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया, जिसके चलते पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। फिलहाल मृतक परिजनों को किसी प्रकार की सहायता राशि नहीं दी गई है।

Related Articles

Back to top button