नयानगर के नवनिर्वाचित मुखिया कन्हैया सिंह को पाग चादर फूलों की मालाओं से किया गया सम्मानित।


जे टी न्यूज़,हसनपुर
बिपिन कुमार

रोसड़ा अनुमंडल हसनपुर प्रखंड थाना क्षेत्र के नया नगर पंचायत में15 अगस्त 1947 देश में आजाद होने के बाद पंचायती राज गठन होने के बाद एक ही परिवार के पीढ़ी दर पीढ़ी मुखिया होते रहे जिसमें निवर्तमान मुखिया सुधांशु कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह वर्ष 2001 से वर्तमान अभी तक मुखिया बने रहें हो कन्हैया सिंह ने 1082 वोटों से पराजित कर दिया ।वर्ष 2021 में चुनाव होने पर कन्हैया सिंह के द्वारा पराजित हुए हैं, देश की आजादी 1947 में हुई ,लेकिन नया नगर पंचायत की आजादी वर्ष 2021 में चुनाव मतगणना के बाद हुई। एक ही परिवार के लोगों से नया नगर पंचायत के लोगों को आजादी मिली, जनताओ में खुशी की लहर देखी जा रही है ।जिसके आलोक में आज जय जला राम मंदिर नया नगर में नवनिर्वाचित मुखिया का अभिनंदन समारोह किया गया। इस मौके पर नया नगर मंदिर परिसर में रंजीत कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह संजीव कुमार सुमन मुकुल प्रसाद सिंह अरुण कुमार सिंह रंजन प्रसाद सिंह जय कांत झा विनय कुमार सिंह उदय कुमार सिंह उपेंद्र ठाकुर रघुवीर ठाकुर राजेश कुमार सिंह प्रकाश कुमार सिंह रघुरागसिंह रघुनाथ सिंह अमरेश कुमार सिंह अशोक ठाकुर रामाशीष राम चंदेश्वर राम इसके अलावे अन्य ग्रामीणों ने पाग माला चादर से सम्मानित किए।

Related Articles

Back to top button