*दुख:द: राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार*

*दुख:द: राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार*

जेटी न्यूज।

नई दिल्ली::- जदयू के राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र का निधन हो गया है। उनकी उम्र 81 वर्ष थी। बताया गया कि लंबे समय से बीमार होने के कारण पिछले दिनों उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। अभी उनका राज्यसभा में 2 साल का कार्यकाल बचा हुआ था।

जदयू से राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र प्रसाद सबसे पहले कांग्रेस से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल जॉइन किया और फिर उसके टिकट से भी राज्यसभा में दस्तक दी थी। फिर, बिहार में जब राजद की सत्ता चली गई तो महेंद्र प्रसाद ने जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया।

लोधी रोड स्थित शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उससे पहले सुबह 9 बजे से किंग महेंद्र के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया था।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button