उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताल दशराहा में संचालक मुकेश कुमार के पर्यवेक्षण में विद्यालय शिक्षा समिति का पुनर्गठन

उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताल दशराहा में संचालक मुकेश कुमार के पर्यवेक्षण में विद्यालय शिक्षा समिति का पुनर्गठन

जे टी न्यूड
समस्तीपुर:- प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय बेला पचरुखी अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताल दशराहा में संचालक मुकेश कुमार के पर्यवेक्षण में विद्यालय शिक्षा समिति का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर 17 सदस्य कमेटी का चयन आम सभा में उपस्थित पोषक क्षेत्र के माता, पिता, अभिभावक के द्वारा किया गया।

इनमें 9 सदस्य माता समिति के द्वारा विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव का चयन सर्वसम्मति से किया गया।माता समिति में पिछड़ा वर्ग से विभा देवी और सीमा देवी,अत्यंत पिछड़ा वर्ग से मानती खातून और मदीना खातून, अनुसूचित जाति जनजाति से सुनीता देवी और कुंती देवी ,सामान्य कोटि से सविता देवी और रानी देवी, निशक्त बच्चों की माता में से नीलम देवी का चयन किया गया। इन माताओं के द्वारा सर्वसम्मति से सुनीता देवी का चयन सचिव पद पर किया गया ।पदेन सदस्य के रूप में प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी, वरीय शिक्षिका शीला देवी ,बाल संसद के प्रधानमंत्री खुशी झा ,मीना मंच की मीना मंत्री कामना कुमारी, भूमि दाता धर्मेंद्र कुमार झा का नाम नामित किया गया ।जीविका दीदी के रूप में रिंकू देवी एवं अनीता देवी का चयन किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा समाप्ति की घोषणा की गई।

Related Articles

Back to top button