बथना के मुखिया जितेंद्र कुमार यादव दूसरी बार बने प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष

बथना के मुखिया जितेंद्र कुमार यादव दूसरी बार बने प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष


जे टी न्यूज़

कोटवा, पूर्वी चम्पारण : प्रखंड मुखिया संघ की लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर बथना के मुखिया जितेंद्र कुमार यादव निर्विरोध चीन लिए गए। मुखिया संघ का चुनाव गुरुवार को विधायक मनोज कुमार यादव के जमुनिया स्थित आवास पर संपन्न हुआ। बैठक में उपस्थित मुखिया और उनके प्रतिनिधियों द्वारा जितेंद्र कुमार यादव को दूसरी बार मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया। भोपतपुर उत्तरी पंचायत की मुखिया निर्मला देवी द्वारा संघ के अध्यक्ष के लिये मुखिया जितेंद्र कुमार यादव के नाम का प्रस्ताव रखा रखा गया। प्रस्ताव को सर्वसम्मति पारित करते हुये उनको संघ के अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई। बता दें कि जितेंद्र यादव दूसरी बार मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष बनाये गए हैं। चुनाव के दौरान प्रखंड कमिटी का भी गठन किया गया जिसमें भोपतपुर उतरी पंचायत की मुखिया निर्मला देवी, कोटवा पंचायत के मुखिया मुखिया नंदलाल साह, अहिरौलीया पंचायत की मुखिया गीता देवी को प्रखंड उपाध्यक्ष, मच्छरगांवा पंचायत की मुखिया पूनम देवी को सचिव, डुमरा पंचायत के मुखिया अखिलेश कुमार उर्फ राजू ठाकुर को संयोजक, गोपीछपरा पंचायत की मुखिया सबिता देवी को प्रवक्ता एवं बड़हरवा कला पूर्वी पंचायत के मुखिया ललन साह को प्रखंड मुखिया संघ का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस तरह मुखिया संघ के अध्यक्ष के चुनाव के लिए चल रहे उठापटक पर विराम लग गया। मौके पर महारानी भोपत पंचायत के मुखिया पप्पू कुमार,भोपतपुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया सुनीता देवी, जगीरहा पंचायत की मुखिया उमा देवी सहित कई मुखिया मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button