*राष्ट्रपिता की कर्मभूमि पर असामाजिक तत्वों ने तोड़ी बापू की प्रतिमा, प्रशासनिक महकमें में हड़कंप

*राष्ट्रपिता की कर्मभूमि पर असामाजिक तत्वों ने तोड़ी बापू की प्रतिमा, प्रशासनिक महकमें में हड़कंप


MOTIHARI : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि कहे जाने वाले चंपारण की* धरती पर असामाजिक तत्वो ने बापू की प्रतिमा को तोड़ दिया। जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले की सूचना मिलते ही डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसपी डॉ कुमार आशीष ने स्थल का निरीक्षण कर पदाधिकारियो को कई निर्देश दिया। घटना मुख्यालय स्थित चरखा पार्क की बतायी जा रही है विदित हो कि कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी कार्यक्रम के अंतर्गत पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड द्वारा चरखा पार्क के विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें नवनिर्मित महात्मा गांधी जी के मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ने की सूचना मिलने के उपरांत जिला प्रशासन की पूरी टीम जांच हेतु स्थल पर पहुंची। उन्होंने संबंधित एजेंसी को निर्देश देते हुए कहा कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को पुनः स्थापित किया जाए। डीएम ने कहा कि गांधीजी द्वारा शांति और अहिंसा का संदेश दिया गया है। उनके संदेशों को हमें अनुसरण करना चाहिए।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नगर आयुक्त को उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि चरखा पार्क की समुचित सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे, रात्रि सुरक्षा गार्ड और लाइटिंग की व्यवस्था आदि सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोतिहारी सदर के साथ-साथ स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button