राष्ट्रपिता की कर्मभूमि पर फिर असामाजिक तत्वों ने किया बापू की प्रतिमा का अपमान जानिए पूरा मामला

राष्ट्रपिता की कर्मभूमि पर फिर असामाजिक तत्वों ने किया बापू की प्रतिमा का अपमान जानिए पूरा मामला


जे टी न्यूज़
मोतिहारी : महज दो दिनों के अन्तराल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि पर ही दूसरी बार उनका अपमान हुआ है। पहले असामाजिक तत्वों ने मोतिहारी के चरखा पार्क स्थित प्रतिमा को तोड दिया। इसके बाद आज तुरकौलिया के गांधीघाट स्थित प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने शराब के रैपर से बने माला को पहना दिया। हालाँकि शराब के रैपर से बने माला को देखते ही स्थानीय लोगों ने माला को हटा दिया। लेकिन इस कुकृत्य का विडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है की चम्पारण सत्याग्रह के दौरान तुरकौलिया में महात्मा गांधी ने ऐतिहासिक नीम के पेड़ के नीचे किसानों की आम सभा किया था। इस महत्वपूर्ण स्थान के बगल में गांधी घाट पर सन 2000 में तुरकौलिया गांधी स्मारक समिति के सचिव अनवर आलम अंसारी के प्रयास से तत्कालीन विधान पार्षद डॉ.महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने एच्छिक कोष से महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्थापना कराया था। लेकिन बाद में जिला प्रशासन ने महात्मा गांधी स्मारक समिति तुरकौलिया को भंग कर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है।

 

समिति के पूर्व सचिव अनवर आलम अंसारी ने महात्मा गांधी के तुरकौलिया और मोतिहारी में हुए अपमान पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी की प्रतिमाओं की सुरक्षा में चुक हुई है और जिला प्रशासन प्रतिमाओं की सुरक्षा कर पाने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि गांधी के हत्यारे नाथुराम गोड्से के समर्थक उपद्रव फैला रहे है।

Related Articles

Back to top button