नवीन बने लदनियां प्रखंड मुखिया महासंघ के अध्यक्ष

नवीन बने लदनियां प्रखंड मुखिया महासंघ के अध्यक्ष


जेटी न्यूज। मधुबनी।
लदनियां प्रखंड की गिदवास पंचायत के मुखिया अजय कुमार साह की अध्यक्षता में लदनियां प्रखंड की मुखियाओं की बैठक हुई। जिस में चार लोगों ने मुखिया महासंघ के अध्यक्ष हेतु अपनी उम्मीदवारी दी। काफी मान-मनौव्वल के पश्चात कुमरखत पूर्वी पंचायत के युवा मुखिया नवीन कुमार यादव को मुखिया महासंघ का अध्यक्ष बनाया गया। उक्त बैठक पंजी पर चौदह मुखियों का हस्ताक्षर हैं। उपस्थित मुखियों में अशोक कुमार मंडल, उपेन्द्र साह,अजय कुमार साह, सुजीत कुमार पासवान, फूल कुमारी, अवतारी देवी, लीला देवी, आनंद कुमार, अरुण कुमार यादव, राम देव महतो, फूल कुमारी देवी, वीणा कुमारी एवं कवीता कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

अध्यक्ष बनने के बाद मुखिया नवीन कुमार ने उपस्थित मुखियों का अभिवादन करते हुए कहा कि मुखिया के अधिकारों में सरकार के द्वारा लगातार कटौती की जा रही है। इसके लिए सभी नव निर्वाचित मुखियो को एकजुट होकर आंदोलन करना होगा।उन्होंने कहा कि आप सबों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए हम सदैव तैयार हैं। जल्द ही मुखियाओं की एक टीम लेकर माननीय मुख्यमंत्री एवं पंचायती राज मंत्री से मिलेंगे और कटौती किए गए अधिकारों की वापसी सहित पंचायत प्रतिनिधियों के अन्य सुख सुविधा बढ़ाने की मांग करैंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button