जिले की योजनाओं एवम विकास कार्यो को गति देने को लेकर जिलाधिकारी सुदूर प्रखंडो में पहुँचकर योजनाओं का ले रहे जायजा

जिले की योजनाओं एवम विकास कार्यो को गति देने को लेकर जिलाधिकारी सुदूर प्रखंडो में पहुँचकर योजनाओं का ले रहे जायजा

लौकही प्रखंड के धनछिहा में बन रहे स्थाई बाढ़ आश्रय स्थल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण5 दिनों में कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

 

जेटी न्यूज।प्रो अरुण कुमार मधुबनी:;जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरांत जिले की योजनाओं एवम विकास कार्यो को गति देने को लेकर लगातार क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का जायजा लिया जा रहा है,वही सुदूर अंचल एवम प्रखंड कार्यालयों के औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है।इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा आज जिले के लौकही प्रखंड के प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया, साथ ही उन्होंने लौकही प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया।प्रखंड सह अंचल कार्यालय, लौकही के निरीक्षण के दौरान पंजी संधारण को लेकर कई कमियां पाई गई। उन्होंने उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि अगले पंद्रह दिनों में सभी पंजियों को नियमानुकूल अद्यतन कर अनुपालन प्रतिवेदन उपस्थापित करना सुनिश्चित करें।

 

अपने निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी लौकही प्रखंड के धनछीहा में मुख्यमंत्री राहत कोष से बन रहे बाढ़ आश्रय स्थल के निर्माण कार्य का जायजा लेने निर्माण स्थल पर भी पहुंचे। गौरतलब हो कि बाढ़ आश्रय स्थल में भू तल पर एक सौ मवेशियों को भी रखने की सुविधा होगी। वहीं, प्रथम तल पर लगभग एक हजार लोग बाढ़ की विभीषिका के दौरान आश्रय ले सकते हैं। उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले पंद्रह दिनों में निर्माण कार्य पूर्ण कर जिला को प्रतिवेदित किया जाए। बाढ़ आश्रय स्थल पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को बताया कि बाढ़ आश्रय स्थल से सटे विद्यालय में कुछ दबंगों द्वारा भूमि का अतिक्रमण कर लिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।

 

अपने निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी लौकही प्रखंड के नरेंद्रपुर पंचायत में तिलयुगा नदी के प्रवाह का जायजा लेने भी पंहुचे। उन्होंने विगत वर्षों में नदी के प्रवाह और जल उत्प्लावन से होने वाली जान माल की क्षति की भी जानकारी ली।

उक्त अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, फुलपरास, अभिषेक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, लौकही, रितम कुमार चौहान, अंचल अधिकारी, लौकही, कुमार विमल सहित, प्रखंड प्रमुख एवं सभी कर्मी व पर्यवेक्षीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button