जाति- धरम से ऊपर उठकर लोग राजद की सदस्यता लेनेवालों में शामिल : देवेन्द्र यादव

जाति- धरम से ऊपर उठकर लोग राजद की सदस्यता लेनेवालों में शामिल : देवेन्द्र यादव


जेटीन्यूज

: लदनियां प्रखंड राजद के कार्यकर्ता व नेताओं ने पूर्व जिप सदस्य नवलकिशोर यादव की देखरेख में रविवार को पथलगाढ़ा गांव स्थित उत्क्रमित उच्चमाध्यमिक विद्यालय में एक जनसभा की। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि राजद जाति नहीं जमात की पार्टी है। यही कारण है कि देश में बढ़ी मंहगाई, बेरोजगारी व सरकार की तानाशाही रवैये के बीच लोग राजद की सदस्यता के लिए लाइन में हैं। उन्होंने सेना की चार वर्षीय बहाली पर कहा कि केन्द्र सरकार ने बिना मशवीरे के ऐसाकर सेना की मर्यादा के साथ खिलवाड़ किया है। पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव ने कहा कि पति बूथ कम -से -कम एक सौ सदस्य व चार क्रियाशील सदस्य बनाये जा रहे हैं। कहा कि मंहगाई व बेरोजगारी की मार झेल रहे लोगों के पास एक मात्र विकल्प राजद है।

देवेन्द्र प्रसाद यादव ने दिनेश दास, खुटौना प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष कपिलेश्वर यादव, विन्देश्वर भंडारी समेत दर्जनों लोगों को सदस्यता दिलाई। अध्यक्षता झमेली राम ने की। संचालन रामावतार यादव ने किया। मौके पर जिप सदस्य संजय यादव, विपिन यादव, रामाशीष पासवान, गणेश यादव, मुखिया नवीन कुमार यादव, रामकुमार यादव, दिलीप यादव, राजेन्द्र यादव, डॉ. नागमणि, मो. नूरेन, जहांगीर अली, भोगेन्द्र यादव, हरिनारायण यादव, सरोज यादव, विनोद यादव, वीरेन्द्र यादव, कुसुमलाल मंडल, श्यामचरण यादव, गौरीशंकर कामत, मनोज यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button