कश्मीरा सिंह बनी अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष, शुभचिंतकों में हर्ष

कश्मीरा सिंह बनी अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष, शुभचिंतकों में हर्ष
जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

मोतिहारी पूर्वी चंपारण- डॉ कविता कुमारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा बिहार ने श्रीमती कश्मीरा सिंह के द्वारा नि:स्वार्थ भाव से किए गए राष्ट्रहित एवं सामाजिक कार्यों को देखते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पांडे जी के निर्देशानुसार अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।

उन्होंने प्रसन्नता एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि श्रीमती कश्मीरा सिंह के कोषाध्यक्ष पद पर मुक्त होने से संघ में मजबूती आएगी। साथ ही वे अपने सभी साथियों के साथ मिलकर सामाजिक समरसता की भव्य विशाल पेश करेंगी एवं संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अद्वितीय बनेंगी। श्रीमती कश्मीरा सिंह के प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने पर संघ के सदस्यों एवं उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button