मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस,बांटी मिठाइयां

मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस,बांटी मिठाइयां

 

 

प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज

मधुबनी।मधुबनी के विधायक समीर कुमार महासेठ को बिहार सरकार में मंत्री बनाये जाने पर जिले में हर्ष का माहौल है। मधुबनी शहर में कार्यकर्ताओं ने आज शपथ ग्रहण की खबर सुनते ही पटाखा फोड़ अपनी खुशी का इजहार किया। मधुबनी बाजार सहित पूरे मधुबनी विधान सभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जिले में कार्यकर्ताओं और शुभचिंतको ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाए तथा मिठाईयां बांटी।


मधुबनी शहर के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जूलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया।जुलूस में शामिल लोग तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार का जयकारा लगा रहे थे। जुलूस पूरे मधुबनी शहर का परिभ्रमण कर मंत्री समीर महासेठ के निवास पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।खुशी का इजहार करने वालों में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजा अली, समाजसेवी सुनील पूर्वे,वार्ड पार्षद सुनीता पूर्वे, काजोल पूर्वे,उमेश कुमार,योगी ठाकुर, रौशन ठाकुर,शशि सुमन, पप्पू महतो, राहुल कुमार,शतीश कुमार प्रमुख थे।


दोबारा विधायक चुनकर आए समीर महासेठ एक बार स्थानीय निकाय से एम एल सी भी चुने गए हैं।वे उद्योग मंत्री बनाए गए हैं। राजनीति उन्हें विरासत में मिली है।उनके पिता राजकुमार महासेठ जिले के कद्दावर नेता माने जाते थे।चारा घोटाला उजागर होने के बाद कठिन परिस्थितियों में उन्होंने लालू जी की मिनिस्ट्री में पशुपालन विभाग का दायित्व संभाला था।

Related Articles

Back to top button