भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) राज्य कमिटी ने निम्नलिखित वक्तव्य प्रेस के लिये प्रसारित किया

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) राज्य कमिटी ने निम्नलिखित वक्तव्य प्रेस के लिये प्रसारित किया
जे टी न्यू

पटना : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की राज्य कमिटी 22 अगस्त 2022 को टी ई टी अभ्यर्थी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करती है। और इस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की माँग करती है। पार्टी लाठीचार्ज में घायल अभ्यर्थीयों के साथ एकजुटता प्रकट करते हुये सरकार से उनके मुफ्त इलाज की माँग करती है। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद बेरोजगार युवाओं एवं आम जनता में उनकी समस्याओं की निदान के बारे में उम्मीद जगी है। बिहार के मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री द्वारा 20 लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा ने इस उम्मीद को और बल प्रदान किया है। टी ई टी अभ्यर्थी लम्बे समय से संघर्षरत है। वर्तमान सरकार को उनकी मांगों के प्रति संवेदनशील रूख अपनाना चाहिए और उनकी मांगों को पूरा करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button