जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विधि- व्यवस्था/ चेहल्लुम/विश्वकर्मा पूजा आदि की समीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विधि- व्यवस्था/ चेहल्लुम/विश्वकर्मा पूजा आदि की समीक्षात्मक बैठक
जे टी न्यूज़


समस्तीपुर: आज दिनांक 2 सितंबर 2022 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विधि- व्यवस्था/ चेहल्लुम/विश्वकर्मा पूजा आदि की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आहूत की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अधीक्षक मद्य निषेध, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, आपदा प्रभारी पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर, कार्यपालक अभियंता आरसीडी, आरडब्ल्यूडी, स्थापना उप समाहर्ता सह प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी थाना के थाना प्रभारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी राजस्व अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:

1. CO-SHO के स्तर पर होने वाले न्यायालय बाद के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।
वैसे मामले जो 300 दिन से ज्यादा बीत गए हैं उसे जल्द निष्पादन करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को दिया गया।

2. थाना प्रभारी को थाना बार प्राथमिकता के आधार पर केसेज निष्पादन कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि थाना वार लंबित केसों/ वादों की सूची प्रेषित करें एवं सभी थाना प्रभारी उस केसेज का चार्ज शीट नंबर प्रेषित करेंगे। कोर्ट जाकर देख लेंगे की जो भी केस अनुसंधान हेतु लंबित है, उसे ससमय अनुसंधान कराने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक महीना 12% केस निष्पादन कराने का निर्देश दिया गया। इस तरह 3 महीने में पूर्ण लक्ष्य को प्राप्त कर अपने टारगेट अचीव करने का निर्देश दिया गया।

3. चार्ज शीट वाले केसेस को अलग एवं बिना चार्ज शीट वाले केसेस को अलग अलग कर सूची बनाकर उस पर प्राथमिकता के आधार पर केसेज निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे।

*चेहल्लुम+विश्वकर्मा पूजा*
4. राज्य सरकार द्वारा जारी विश्वकर्मा पूजा एवं चेहल्लुम से संबंधित दिशा निर्देश सभी थाना, सभी अंचल, सभी अनुमंडल कार्यालय को प्रेषित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान क्या सावधानी बरती जाए, मूर्ति किस मटेरियल से बनाई जाए, पूजा पंडालों इत्यादि हेतु क्या रणनीति अपनाई जाए किसके लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर देंl

5. विसर्जन हेतु रूट चार्ट/ गैदरिंग/भीड़ो का नियंत्रण इत्यादि हेतु अभी से तैयारी कर लेने का निर्देश सभी थाना प्रभारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया।

6. बिजली के तार, लूज,जर्जर व लटका हुआ पाए जाने पर उसे चिन्हित कर अभी से ही इसका रिपोर्ट बिजली विभाग से कर देने हेतु सभी उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। ताकि त्योहारों के समय में बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटने पाए।

7. विश्वकर्मा पूजा के लिए लाइसेंस जारी करने से पहले सभी अनुमंडल एवं थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक करा लेने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी पूजा कमेटी के लोगों से सभी सदस्यों के नाम/पता/ मोबाइल नंबर की लिस्ट लेकर थाना में जमा कर ही उसका लाइसेंस देने हेतु निर्देशित किया गया।

8. पूजा के दौरान डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रखने का निर्देश सभी उपस्थित पदाधिकारियों को दिया गया।

9. जिला अधिकारी द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी पूजा कमेटियों के साथ बैठक के क्रम में यह अवगत कराएं कि आतिशबाजी बिल्कुल ना करें।

10. सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया। त्योहारों के समय में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कुछ भ्रामक रयूमर को बहुत गलत तरीके से फैलाया जाता है। इसका सही मायने में कोई औचित्य नहीं होता है। इसमें अपना पक्ष रखें, लोगों को सही जानकारी देते रहे और हमेशा फैलाए गए गलत मैसेजेस को खंडन करते रहे।

11. जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि 507 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 19 चलंत मतदान केंद्र हैं।
सभी मतदान केंद्रों की सूची (कितने वोटर हैं इत्यादि) सभी पुलिस पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारी के साथ प्रेषित करने का निर्देश उप निर्वाचन पदाधिकारी को दिया गया।

12. CCA की कार्रवाई हेतु प्रपोजल जरूर भेज दें। इससे निर्वाचन और त्योहार दोनों में विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी पदाधिकारियों को सहायता मिलेगी। बैठक में उपस्थित सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

13. रोक सूची का रिपोर्ट सभी अंचल अधिकारी सोमवार तक निश्चित रूप से संबंधित कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करेंगे। इसे अति आवश्यक एवं प्रायोरिटी स्तर पर लेने का निर्देश दिया गया।

Related Articles

Back to top button