पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक गिरफ्तार, भेजा जेल

पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक गिरफ्तार, भेजा जेल

उक्त मामले में पुलिस ने 32 लोगो पर कराई थी प्राथमिकी दर्ज

जेटी न्यूज/अम्बिका प्रसाद

कोटवा :(पूर्वी चम्पारण)।भोपतपुर ओपी पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि विगत 16 अप्रैल 2022 को भोपतपुर बझिया में संचालित गुरुकुल पब्लिक स्कूल के छात्र रितेश राज का एन एच 27 पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। शव को लेकर परिजनों द्वारा स्कूल के सामने रख कर प्रदर्शन किया जा रहा था। सूचना पर ओपी थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। ओपी थानाध्यक्ष के द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार उक्त स्थल पर पहुंचे के बाद वहा सैकड़ों असमाजिक तत्वों द्वारा स्कूल परिसर में तोड़फोड़ किया जा रहा था l पुलिस को देख उन लोगों द्वारा पुलिस दल पर भी रोड़े पत्थर आदि चीजों से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में ओपी थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।जिसको लेकर ओपी थानाध्यक्ष ने कांड संख्या 143/22 दर्ज करते हुए 32 लोगो के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।जिसमे पुलिस द्वारा पहले ही आठ को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है।उसी मामले में फरार चल रहे एक और अभियुक्त पुण्यदेव साह को पुलिस अभियान के तहत ओपी थानाध्यक्ष अतुल कुमार सहित अन्य पुलिस द्वारा उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।वही बाकी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है

Related Articles

Back to top button