*मानवता शर्मशार* : समस्तीपुर में महिला की गला रेतकर हत्या, सड़क किनारे पड़े शव को जानवरों ने नोचा

*मानवता शर्मशार* : समस्तीपुर में महिला की गला रेतकर हत्या, सड़क किनारे पड़े शव को जानवरों ने नोचा

आरएनएआर कॉलेज के पीछे स्थित श्रीकृष्णापुरी मोहल्ले का मामला, जहां सड़क किनारे फेंका मिला शव ।

 


जेटीन्यूज़
समस्तीपुर: शहर में अपराधियों ने एक युवती की गला रेतकर हत्या करने के बाद आरएनएआर कॉलेज के पीछे स्थित श्रीकृष्णापुरी मोहल्ले में सड़क किनारे फेंक दिया। रातभर सड़क किनारे लावारिस अवस्था में शव पड़े रहने के कारण जानवरों ने उसके शरीर के कई हिस्से को नोच दिया था। सुबह मॉर्निग वॉक में निकले लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े युवती के शव पर पड़ी। शव मिलने की सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतका की पहचान शहर के वार्ड 37 निवासी फुलेन्द्र पासवान की पुत्री दुर्गा कुमारी के रूप में की गई है। फुलेंद्र पासवान बीएड कॉलेज में गार्ड हैं। दुर्गा घरों में दाई का काम करती थी। गले के अलावा उसके शरीर के कई हिस्सों में भी जख्म के निशान हैं। पुलिस ने आशंका जतायी है कि किसी जानवर ने भी उसके शरीर को नोंचने का प्रयास किया है। घटना के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने सड़क किनारे युवती का शव पड़ा देखा। बताया गया है कि दुर्गा शहर के काशीपुर, आरएनआर कॉलेज के पास दाई का काम करती थी। प्रतिदिन शाम 7 बजे के आसपास काम निपटाकर घर लौटती थी। शनिवार रात वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने निकले। दुर्गा के पिता फुलेंद्र भगत ने बताया कि उनकी बेटी दाई का काम करती थी। रातभर हमलोग उसकी खोज में जुटे रहे।


सुबह जानकारी मिली कि एक लड़की का शव सड़क किनारे पड़ा है। वहां पहुंचा तो वह दुर्गा का निकला। गला रेतकर बेटी की हत्या की गयी है। पिता ने बताया कि मोहल्ला के ही एक युवक ने उसकी बेटी को धमकी दी थी। एक बार वह घर पर भी पहुंच गया था। मामले में पंचायत बुलायी गयी थी, जिसमें दस बारह गवाह के समक्ष बांड बनाया गया था। आज उसका शव मिला है। उन्होंने आशंका जतायी कि उसी युवक ने वारदात को अंजाम दिया है।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया गला रेतकर हत्या का मामला प्रतीत होता है। गले पर जख्म हैं। बाकी शरीर पर भी जख्म है। जानवर ने भी नोचा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजन के द्वारा दिए गए आवेदन के बाद ही कारण पता चल पाएगा।

Related Articles

Back to top button