दुश्मन के सामने सीना तान कर खड़ा रहने वाला आर्मी का जवान शादी करने के बाद पत्नी को छोड़कर सुबह 4 बजे भाग गया





दुश्मन के सामने सीना तान कर खड़ा रहने वाला आर्मी का जवान शादी करने के बाद पत्नी को छोड़कर सुबह 4 बजे भाग गया
जेटी न्यूज

तुरकौलिया पूर्वी चंपारण- भारत मां की सेवा करने वाला एक आर्मी का जवान चोरी छुपे एक लड़की से विगत 1 सालों से मिल रहा था। लड़की के घर पर रंगे हाथ पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने लड़का की शादी उक्त लड़की से जबरन करा दिया। उसके बाद लड़का सुबह 4 बजे शौच के बहाने घर से निकला और फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लड़का का नाम अभिषेक कुमार है,पिता का नाम राजेंद्र भगत वार्ड नंबर 10 ग्राम मोहम्मद छपरा थाना तुरकौलिया बताया जा रहा है। अविवाहित अभिषेक कुमार 1 साल से रीता नाम की लड़की से प्यार करता था। दोनों कुशवाहा समाज से आते हैं। अभिषेक कई बार रीता से मिल चुका है और आश्वासन भी देता था कि शादी तुम ही से करूंगा। यौन शोषण करने के बाद उसका नियत बदल गया और नहीं अपनाना चाहता था। जिसे आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर ग्रामीणों के सहयोग से प्रेमी प्रेमिका की मानिकपुर मठ में शादी करा दी गई। शादी करने के बाद अभिशेक सुबह 4 बजे शौच करने के बहाने घर बाहर गया और चोर कि तरह पत्नी को छोड़कर भाग गया है।जिसे लड़की के परिजन एवं ग्रामीण तलाश कर रहे हैं। समाचार प्रेषण तक अभिषेक पकड़ में नहीं आया था।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button