रामगढ़वा में श्रद्धा भक्ति के साथ संपन्न हुआ हिंदुओं का सबसे महान पर्व छठ

रामगढ़वा में श्रद्धा भक्ति के साथ संपन्न हुआ हिंदुओं का सबसे महान पर्व छठ
जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण- चार दिनों तक चलने वाले हिंदुओं का सबसे महान पर्व छठ श्रद्धा भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के भलुवहिंया, नवकठवा, धनहर दिहुली, आमोदेई, चंपापुर तथा शिवनगर सतपिपरा सहित प्रखंड के सभी 16 पंचायतों में छठ घाट पर नए-नए परिधानों में सज-धज कर छठ व्रतियों ने 30 अक्टूबर को डूबते हुए सूर्य को एवं 31 अक्टूबर 2022 को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत पूरा किया। इस बाबत रामगढ़वा बाजार निवासी व मिट्टी तेल डिपो के मालिक तथा साहित्यकार एवं प्रतिबिंब पुस्तक के रचयिता मोहनलाल प्रसाद जी के सुपुत्र और बेतिया एसबीआई के मुख्य प्रबंधक धीरज कुमार जी ने कहा कि छठ पर्व बिहार यूपी का मुख्य पर्व माना जाता है।

लेकिन आज के दिन में बिहार, यूपी, नेपाल सहित इंडिया के प्रत्येक स्टेट एवं विश्व के कई देशों में लोग काफी श्रद्धा भक्ति के साथ 4 दिवसीय आस्था के इस महान पर्व को मनाते हैं। उन्होंने कहा कि आज छठ पर्व हिंदुओं के अलावा कई जगहों पर मुस्लिम समुदाय के लोग भी मना रहे हैं। श्री कुमार ने बताया कि यही एक ऐसा पर्व है जिसमें पुजारी की आवश्यकता नहीं होती है। उन्होंने कहा कि इस त्योहार को श्रद्धा भक्ति के साथ जो लोग मनाते हैं उनकी हर मनोकामनाएं छठी मैया पूर्ण करती हैं। श्री कुमार ने कहा कि यही एक पर्व है जिसमें डूबते एवं उगते सूर्य को लोग (अर्ध्य देते) प्रणाम करते हैं। ज्ञात हो कि इसे पर्व की तैयारी लगभग 15 दिन पहले से शुरू हो जाती है। वही पूजा समिति के लोग घाटों की सफाई एवं डेकोरेशन आदि में मशगूल हो जाते हैं। वर्षों की भांति इस साल भी भलुवहिंया छठ घाट पूजा समिति के सदस्यों ने काफी धूमधाम से छठ पर्व को मनाया एवं घाटों की सजावट की थी। जिसकी मन्नतें पूरी हुई थी उन्होंने अपने घर से दंड खींचते हुए छठ घाट तक जाकर छठी मैया को प्रणाम किया।

वही किसी किसी के द्वारा नेटुआ का पारंपरिक नृत्य कराया गया। मौके पर सतीश कुमार गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, राजा कुमार, सुरेश प्रसाद, लल्लन प्रसाद, विभाष कुमार ओझा, रामजीत पासवान, ज्योति नारायण शर्मा, मोहनलाल प्रसाद,हिमांशु कुमार हिंदकर, बबलू कुमार, नीरज कुमार, लल्लन प्रसाद कुशवाहा ,ध्रुव नारायण कुशवाहा, राम नारायण कुशवाहा, सीतांशु कुमार

 रंजन, सुधांशु कुमार सुमन, परलोक कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, दरोगा प्रसाद कुशवाहा, जमदार प्रसाद कुशवाहा, सिपाही प्रसाद कुशवाहा, संजीत कुशवाहा, मनजीत कुशवाहा तथा राधेश्याम कुशवाहा सहित भलुवहिंया, नवकठवा, रामगढ़वा बाजार सहित हजारों की संख्या में अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button