स्थानांतरण के बाद शिक्षक की हुई भावभीनी विदाई

मधुबनी: महथा गांव स्थित उत्कृष्ट मध्य विद्यालय के वरीय शिक्षक रामप्रकाश सिंह का प्रोन्नति के बाद स्थानांतरण हो गया। उनके सम्मान में महीनों बाद गुरुवार को एमएम रामवृक्ष सिंह की देखरख में महथा स्कूल के शिक्षकों ने समारोह पूर्वक उनकी भावभीनी विदाई की। लोगों ने उनके योगदान की चर्चा की। सेवानिवृत्त एचएम जगदीश ठाकुर ने उन्हें सहज स्वभाव का सक्षम शिक्षक बताया। अन्य शिक्षकों ने भी इनकी सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

      स्थानांतरित शिक्षक श्री सिंह  प्रोन्नति के बाद इसी प्रखंड के मध्य विद्यालय बेलाही में एचएम पद को सुशोभित कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जगदीश ठाकुर ने की। मंच संचालन विज्ञान शिक्षक प्रेमनाथ गोसाई ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागतगान से हुई। उनका स्वागत पाग, दोपटा व अंगवस्त्र से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विदाई व जुदाई शब्द बड़ा ही मार्मिक होता है। लेकिन परंपरा हर किसी को निभानी पड़ती है।

सरकारी सेवा में आने वालों के लिए सेवानिवृत्ति व स्थानान्तरण सेवा का अनिवार्य अंग है। वक्ताओं ने रामप्रकाश सिंह द्वारा विद्यालय में किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आगे भी उनसे ऐसी ही अपेक्षा रहेगी। उन्हें उपहार से नवाजनेवालों में प्रेमनाथ गोसाई,  नूतन झा, रेणु कुमारी, राजकुमारी, अर्चना कुमारी, जीबछ कामत, सत्येन्द्र कुमार, कुमारी आदर्श,योगेंद्र राम, शिबू राम आदि शामिल हैं।  

 मौके पर अरूण कुमार, झगरू साफी, आशीष चंद्र झा, अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, अमलेश रंजन, अविनाश कुमार व सुरेश राम समेत दर्जनों छात्र व अभिभावक थे।

Related Articles

Back to top button