छात्रों के बीच हुए विवाद का जायजा लेने पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे विद्यार्थी परिषद झंझारपुर इकाई के कार्यकारिणी मेम्बर

जेटी न्यूज

मधुबनी: बीते शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई झंझारपुर के अधिकारी एवं कार्यकर्तागण अड़रिया संग्राम स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुँच कर कॉलेज के प्राचार्य शंभुकांत झा से मिलकर विगत दिनों छात्रों के बीच हुए विवाद एवं समस्या के समाधान को लेकर जायजा लिया। प्राचार्य श्री झा ने इस बावत बताया की कुछ असमाजिक तत्व जो अब छात्र भी नहीं रहे उनके द्वारा कॉलेज एवं हॉस्टल में गुंडागर्दी, रंगदारी, एवं उत्पात मचाया जा रहा था। लेकिन अभी हॉस्टल खाली करवा दिया गया है।

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा कहा गया कि जो छात्र नियमित रूप से क्लास करने आते है जिनका व्यवहार सही हो उन्ही को हॉस्टल प्रदान किया जाए एवं उपद्रवी तत्वों पर पुलिस प्रशासन के द्वारा उचित कार्रवाई किया जाए। प्राचार्य श्री झा ने विद्यार्थी परिषद के अधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि अब से ऐसी घटना नहीं होगी जिससे कॉलेज कि मान मर्यादा को ठेस पहुँचे। इस मौके पर अभाविप मधुबनी के जिला संयोजक विष्णु विज्ञान झा, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हिमकर कौण्डिल्य , प्रखंड संयोजक इंद्रजीत राय, नगर मंत्री निरंजन झा, लौज प्रमुख परमानंद झा, कार्यकारिणी सदस्य नटवर झा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button