कांग्रेस और भाजपा कार्यालयों में कार्यकर्ताओं ने मनाया लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

कांग्रेस और भाजपा कार्यालयों में कार्यकर्ताओं ने मनाया लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज

मधुबनी। जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के सभागार में आजादी आंदोलन के महायोद्धा ,देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सह गृहमंत्री ,लौह पुरुष ,भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 72 वीं  पार्टी जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा की अध्यक्षता में सादगी से मनाई गई ।
सर्व प्रथम उनके तैल चित्र पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शिद्दत से स्मरण कर श्रदांजलि दिया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो झा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल आजादी आंदोलन के महानायक थे उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते रहे और कई बार उन्हें करी यातनाएं दी गई जिसे वे कबूल करते रहे लेकिन उन्होंने कभी भी विचलित नहीं हुए बल्कि और मजबूती से संघर्ष करते रहे उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व करने का भी मौका मिला ,आजादी के बाद देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सह गृहमंत्री बने और उन्होंने देश के चौमुखी विकास के लिए संघर्ष करते रहे ,वे देश मजबूती प्रदान करने के लिए सैकड़ों रियासत को देश मे शामिल किया ,देश के सैनिकों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया और दुश्मनों को दाँत खट्टे करते रहे देश की एकता और अखंडता के लिए वे सदैब काम किया, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने बाले आरएसएस पर उन्होंने ने देश मे प्रतिबंध लगाने का काम किया वे कुशल प्रशासक एवं दृढ़ निश्चय और पक्का इरादा के नेक दिल महामानव थे ।


कार्यक्रम में अमानुल्लाह खान , अधिवक्ता संजय कुमार मिश्रा, ऋषिदेव सिंह, मो आकिल अंजुम , अविनाश झा, अशोक प्रसाद, शमशूल हक खान,कुसुम कांत झा, फ़ैज़ी आर्यन,आलोक कुमार झा, मोहन कुमार, बिनय झा, सुभाष झा,कुंदन चौधरी, प्रिंस कुमार, कृष्ण कुमार झा, श्याम ठाकुर, सोनू कुमार, कालिका प्रसाद सिंह, महेश दास, राजीव शेखर झा, आदि थे।

इधर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में भारत रत्न भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री पूर्व गृह मंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि भाजपा जिला कार्यालय के महामंत्री देवेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर मनाई गई। मौके पर सभी नेताओं ने उनके सिद्धांतों विचारों पर चलने का संकल्प लिया मौके पर भाजपा जिला मंत्री राधा देवी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना ,जिला पार्षद विनोद प्रसाद, नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विष्णु कुमार राउत, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रशांत कुमार ठाकुर, पवन झा विजेंद्र प्रसाद चौधरी, महेश महतो, अमरनाथ प्रसाद सहित भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button