भागलपुर में नगर निकाय काउंटिंग संपन्न, नवगछिया में री-काउंटिंग

भागलपुर में नगर निकाय काउंटिंग संपन्न, नवगछिया में री-काउंटिंग

*अकबरनगर से किरण देवी, कहलगांव से संजीव कुमार; पीरपैंती से सोनिका देवी और सुल्तानगंज से राज कुमार जीते*

जेटी न्यूज


भागलपुर : जिले में हुए 5 नगर पालिका के चुनाव की मतगणना समाप्त हो गई। नवगछिया नगर परिषद के लिए री काउंटिंग किया गया। मतगणना बिहार कृषि विश्वविद्यालय के परिसर में चल रहा था। जीत कर निकल रहे प्रत्याशियों में अलग ही खुशी है ।समर्थक फूल का माला पहना कर व गुलाल लगाकर विजयी प्रत्याशियों का स्वागत करते देखे गए। निकाय चुनाव का मतगणना 15 हॉलों में हुई। इसके लिए 105 टेबल बनाए गए थे। सुल्तानगंज व नवगछिया के नगर परिषद के लिए 30 टेबल बनाए गए थे तो कहलगाँव,पीरपैंती और अकबरनगर के लिए 15 टेबल पर मतगणना चल रही थी।
5 पार्षद व 5 उपमुख्य पार्षद 95 वार्ड पार्षद के लिए हुई गिनती : विदित हो कि प्रथम चरण का चुनाव 18 दिसम्बर को हुआ था,जिसका मतगणना मंगलवार को सम्पन्न हुआ। इसमें 5 मुख्य पार्षद, 5 उप मुख्य पार्षद व 95 वार्ड पार्षद के पद के लिए शांति पूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराया गया था ।
इस बार ऑनलाइन हुई काउंटिंग : इस बार (ओसीआर) ऑप्टिकल कैरेक्टर रीडिंग सिस्टम से ईवीएम के वोटों की ऑनलाइन काउंटिंग हुई। चुनाव में कुल 543 प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना के लिए 315 कर्मी लगाए गए थे। जबकि 100 से अधिक अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे थे। मतगणना परिसर में धारा 144 लागू कर दी गई थी। एडीएम, एसडीएम व अन्य अधिकारी खुद से मॉनिटरिंग कर रहे थे।
समर्थकों में दिखी खुशी की लहर : इस दौरान समर्थकों में अलग ही खुशी देखने को मिली। जीत कर निकले प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूल माला पहनाया। इसके साथ ही लोगों ने जमकर जिंदाबाद के नारे भी लगाए। वहीं इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे। दंगा नियंत्रण विभाग व सीआईटी की टीम को भी लगाया गया था।


अकबरनगर नगर पंचायत से विजयी मुख्य पार्षद – किरण देवी,उप मुख्य पार्षद – अनिल कुमार, वंही वार्ड पर्षद पद पर वार्ड 1- आशा देवी ,वार्ड 2 – पारमिता देवी ,वार्ड 3 – कहकशां प्रवीण,वार्ड 4 – गणेश साह ,वार्ड 5 – शंकर दास ,वार्ड 6- पूनम देवी, वार्ड 7- निशु प्रिया , वार्ड 8- पिन्टू कुमार , वार्ड 9 – कन्हैया कुमार, वार्ड 10 – झगमाया देवी , वार्ड 11 – अमृता कुमारी ने जीत दर्ज की ।
कहलगांव नगर पंचायत से मुख्य पार्षद- संजीव कुमार , उप मुख्य पार्षद – रेखा कुमारी ,वार्ड 1 – अंगूरी बेगम, वार्ड 2 – आरिफ, वार्ड 3 – आजाद, वार्ड 4- मनीलान्त मंडल, वार्ड 5- किरण लता चौधरी, वार्ड 6- राम कुमार पाठक, वार्ड 7- स्वेता गुप्ता , वार्ड 8 – अजय कुमार, वार्ड 9 – एकता देवी, वार्ड 10- कुमारी स्नेहा, वार्ड 11- योगेंद्र सहनी, वार्ड 12 – अक्षय सिंह, वार्ड 13 – अरविंद सिंह, वार्ड 14 – सोनम कुमारी, वार्ड 15 – सनोज चौधरी, वार्ड 16 – रीता देवी, वार्ड 17 – गीता राणा विजयी हुए।
पीरपैंती नगर पंचायत से मुख्य पार्षद – सोनिका देवी, उप मुख्य पार्षद- साबरीन खातून, वार्ड 1 – मिथलेश कुमार, वार्ड 2- सदानन्द यादव, वार्ड 4 – परवेज खां, वार्ड 5 – माधुरी देवी, वार्ड 6 – प्रीति देवी, वार्ड 7 – जलील , वार्ड 8 – अनिशा खातून, वार्ड 9 – राज आनन्द, वार्ड 10 – सोनी देवी, वार्ड 11 – मीना देवी
सुल्तानगंज नगर परिषद से मुख्य पार्षद – राज कुमार , उप मुख्य पार्षद – नीलम देवी वार्ड 1- विनोद कुमार, वार्ड 3 – ,संजय चौधरी, वार्ड 4 – विभूति कुमार, वार्ड 5- पंकज यादव, वार्ड 6 – नवीन कुमार, वार्ड 7- रूबी कुमारी, वार्ड 8 – सहनी प्रवीण, वार्ड 9- अशोक कुमार, वार्ड 10- शकुंतला देवी, वार्ड 11- इजराइल, वार्ड – 12 – बीबी गुलशन, वार्ड 13- नजमा खातून, वार्ड 15- सविता कुमारी, वार्ड 18- रामानन्द पासवान, वार्ड 19 – रीना देवी विजयी हुई।
वहीं नवगछिया नगर परिषद के लिए री काउंटिंग किया गया जिसमें मुख्य पार्षद – प्रीति कुमारी, उप मुख्य पार्षद- रश्मि रथी देवी पति ,वार्ड1-रवि कुमार, वार्ड 2-बलराम कुमार, वार्ड 3-नागेश्वर सिंह, वार्ड 4-सितारा खातून,वार्ड 5-बिमजीदा खातून, वार्ड 6-पूनम देवी, वार्ड 7-टी एन यादव, वार्ड 8-सुशीला देवी, वार्ड 9-अभिनंदन कुमार, वार्ड10-मनीष सिंह, वार्ड 11-स्वीटी सिंह, वार्ड 12-नगमा खातून, वार्ड 13-खुशबू देवी, वार्ड 14-रेणु देवी,वार्ड15-सुमित्रा देवी, वार्ड 16-रवि मंडल, वार्ड 17-बिनोद सिंह, वार्ड 18-अनूप कुमार, वार्ड 20-पिंकी देवी, वार्ड 21-कविता तांती, वार्ड 22-ज्ञान सागर वार्ड 23-चंपा देवी, 24-रंजीत भगत, वार्ड 25-सुषमा देवी, वार्ड 26-दीपक कुमार, वार्ड 27-कृष्णनंदन पासवान,वार्ड 28-स्वाति प्रिया विजई हुई।

Related Articles

Back to top button