पैक्स में नही हो रही धान खरीद, किसान परेशान, हो रही रबी फसल बुआई में देरी।

पैक्स में नही हो रही धान खरीद, किसान परेशान, हो रही रबी फसल बुआई में देरी।


जे टी न्यूज
सरायगढ़ (सुपौल) (जेटीन्यूज़)। प्रखंड के कई पंचायतों में पैक्स एवं सरायगढ़ भपटियाही व्यापार मंडल के द्वारा धान की खरीद नहीं किए जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। कई पंचायत में पैक्स अध्यक्षों द्वारा धान की खरीद शुरू किया गया, परंतु लक्ष्य कम रहने के कारण ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। पैक्स अध्यक्ष व किसान दोनों परेशान हैं। कई किसानों ने धान का भंडारण करने के लिए किराए पर रूम लिया है। जहां किसानों को किराए के तौर पर अतिरिक्त राशि खर्च करना पड़ रहा है। किसान कहते हैं पैक्स अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल द्वारा धान लेने के नाम पर टालमटोल की नीति अपनाई जाती है, जबकि विभाग के द्वारा एक नवंबर से 15 फरवरी तक धान खरीदने का समय निर्धारित किया गया है। स्पष्ट विभागीय दिशा निर्देश, कम लक्ष्य का निर्धारण एवं पैक्स अध्यक्षों के द्वारा किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद नहीं की जा रही है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। कई किसान कहते हैं कि रबी बुआई का समय चल रहा है, परंतु धान नहीं बिकने के कारण अगली खेती प्रभावित हो रही है। विभाग के पोर्टल पर सैकड़ों किसानों ने निबंधन करा लिया है। बावजूद इसके उनके धान को खरीदने वाला कोई नहीं है। इसी का लाभ उठाकर खुले बाजार में औने-पौने दाम पर किसान धान बेचने को विवश हैं। लौकहा पंचायत के किसान के द्वारा पैक्स एवं व्यापार मंडल सरायगढ़ भपटियाही के द्वारा प्रतिदिन धान खरीदने को ले टालमटोल की नीति अपना रहा है किसान कहते हैं कि
सरकार के घोषणा के बावजूद निर्धारित समर्थन मूल्य पर अधिकृत एजेंसी एवं पैक्स के माध्यम से किसानों की धान नहीं खरीदे जाने से हम किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
हमलोग अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं। पैक्स अध्यक्ष बिजेंद्र प्रसाद यादव बताते है कि धान अधिप्राप्ति की निर्धारित लक्ष्य की 40 प्रतिशत सीसी खत्म हो गया है विभाग के द्वारा अभी तक बाकी बचा 60 प्रतिशत सीसी नहीं मिला है जिस कारण धान अधिप्राप्ति करने में कठिनाई हो रही है।
किसानों की समस्या बढ़ गई है। निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान बेचने का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वही लक्ष्य पूरा हो जाने के बबदुज भी अभी तक सीसी बढ़ा कर निर्धारित नहीं होने विभागीय लापरवाही के कारण धान खरीद व भुगतान प्रक्रिया में देरी होने से किसान और पैक्स अध्यक्ष दोनो परेशान हो रहे हैं।
वही बीसीओ शिवशंकर पंडित ने कहा कि प्रखंड के लगभग सभी पैक्स में धान अधिप्राप्ति लक्ष्य की 40 प्रतिशत सीसी पूरा हो चुका है संभावना है कि जनवरी माह तक बाकी बचा 60 प्रतिशत सीसी सभी पैक्स व व्यापार मंडल को पूरा कर दिया जाएगा। वही व्यापार मंडल धान अधिप्राप्ति लक्ष्य बढ़ाने की मांग पर बताया कि विभाग में व्यापार मंडल धान अधिप्राप्ति की लक्ष्य बढ़ाने का प्रपोजल भेजा गया था परंतु विभागीय द्वारा दो हजार क्विंटल ही मिल पाया।

Related Articles

Back to top button