प्रखंड वार्ड संघ के उदय अध्यक्ष तो धर्मेंद्र सचिव बने वार्ड सदस्य संघ के चुनाव के उपरांत पदाधिकारियो का हुआ चुनाव

प्रखंड वार्ड संघ के उदय अध्यक्ष तो धर्मेंद्र सचिव बने
वार्ड सदस्य संघ के चुनाव के उपरांत पदाधिकारियो का हुआ चुनाव
जे टी न्यूज़

केसरिया/पू०च० : केसरिया बौद्ध स्तूप मार्ग स्थित महोत्सव स्थल के प्रांगण में प्रखंड वार्ड संघ का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ ।कढ़ान के वार्ड सदस्य उदय कुमार सिंह को अध्यक्ष , धर्मेन्द्र कुमार साह को सचिव, सुमन कुमार पांडेय को कोषाध्यक्ष, चुने गए वही शम्भु नाथ सिंह राज कुमार सिंह,को सलाहकार , राकेश कुमार चौधरी को मिडिया प्रभारी व सत्यदेव शर्मा प्रवक्ता चुने गए। नवनिर्वाचित संध के पदाधिकारीयों ने एक स्वर में कहा की वार्ड सदस्य के हक के लिए जो लड़ाई लड़नी होगी लड़ी जायेगी। अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा की हमेशा ही वार्ड सदस्यों के हक-हकूक की लड़ाई-लड़ते रहेंगे । मौके पर प्रमोद मिश्रा,मनोज ठाकुर, मोतिलाल साह,सुरेन्द्र राम, सुदामा देवी,अनुज कुमार, संदीप कुमार सिंह, मनोज कुमार यादव, गुडु ठाकुर, मुन्ना कुमार ,कृष्ण पटेल, जयप्रकाश नरायन मिस्त्री,उमेश चन्द्रवंशी,सतेन्द्र गिरी,राजबली ठाकुर समेत कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button