आंग्ल नववर्ष के पूर्व संध्या पर संकीर्तन का हो रहा आयोजन

आंग्ल नववर्ष के पूर्व संध्या पर संकीर्तन का हो रहा आयोजन

शंकरपुर गांव समेत विभिन्न स्थलों पर अष्टयाम संकीर्तन से माहौल बना भक्तिमय


प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज

मधुबनी।आंग्ल नववर्ष के आगमन पर स्वागत की तैयारी में लोग शनिवार के सुबह से ही जुटे हुए हैं। वहीं, देवालयों एवं कई अन्य जगहों पर लोग आंग्ल नववर्ष के आगमन पर संकीर्तन का आयोजन कर भक्तिभाव में डूबे नजर आ रहे हैं। ऐसा ही भक्तिमय माहौल में संकीर्तन का आयोजन अनुमंडल क्षेत्र के शंकरपुर गांव में देखने को मिल रहा है। ग्रामीण प्रदीप कुमार झा बताते हैं कि पंचायत के पूर्व मुखिया जीवछ झा के स्मृति में हर बार आंग्ल वर्ष के पूर्व संध्या पर अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी विगत वर्षों की तरह अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीण प्रदीप कुमार झा, पूर्व मुखिया सीताराम झा, महेंद्र ठाकुर, राधेश्याम झा, नागेंद्र झा, योगेंद्र झा आदि मनोयोग पूर्वक लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर भैरवस्थान स्थित भैरव बाबा मंदिर परिसर में भी अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के दयानिधि मिश्र, हरेराम मिश्र आदि ने बताया कि यहां पर वर्षों से नव आंग्ल वर्ष के पूर्व संध्या पर अष्टयाम संकीर्तन शुरू होकर नए साल के प्रवेश पर खत्म किया जाता है। श्री मिश्र बताते हैं कि यहां पर जिले के दर्जनों कीर्तन मंडलियों के द्वारा भक्ति एवं फिल्मी धुन पर मंत्र का गायन किया जाता है।

Related Articles

Back to top button