जिले के सीमावर्ती स्थलों पर चेक पोस्ट लगा की जायेगी जांच

जेटी न्यूज/समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती स्थलों पर चेक पोस्ट लगाकर लघु खनिज लदे वाहनों की जांच की जायेगी।वरीय उपसमाहर्ता सह प्रभारी खनिज पदाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह सूचना दी है। उन्होंने कहा है कि ऐसा करने से लघु खनिज के अवैध परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाई जायेगी।इस क्रम में प्रथम चरण में हलई ओपी एवं अकबर पुर में खान एवं भूतत्व विभाग के द्वारा चेक पोस्ट का अधिष्ठापन किया गया है। जिसमें खान निरीक्षकों के द्वारा गहन जांच एवं छापेमारी की जायेगी।स्थल पर जिला खनिज विकास पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी ताजपुर, खान निरीक्षक सूफिया तबस्यसूम उपस्थित थे। ज़िला खनिज विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला परिवहन विकास पदाधिकारी के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।
अन्य स्थलों पर भी चेक पोस्ट निर्माण की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button