जिलाधिकारी द्वारा जाति आधारित गणना का कार्य का निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा जाति आधारित गणना का कार्य का निरीक्षण
जे टी न्यूज


गया। शनिवार को 7 जनवरी से प्रारंभ होकर 21 जनवरी तक चलने वाले जाति आधारित गणना का कार्य प्रारंभ हो गया है। पहले चरण में आज सभी जगहों पर मकानों को गिना जा रहा है। डोर टू डोर मकानों का सर्वेक्षण तथा विहित प्रपत्रों में लिखने का कार्य 21 जनवरी तक चलेगा। इसके पश्चात सभी प्रपत्रों को ऑनलाइन एंट्री भी कराया जाएगा। मकानों को गणना में मुख्य रूप से मकानों को गिना जाएगा, जिनमें कितने लोग रह रहे हैं, झुग्गी झोपड़ी, सड़क, बांध समेत ऐसे अन्य स्थानों पर रहने वालों के आश्रय स्थलों को भी गिना जाएगा।
जिले में मकानों की गणना हेतु आबादी वार प्रगणक की नियुक्त पर्याप्त संख्या में किए गए हैं।एव प्रगणक के अनुपात पर सुपरवाइजर भी लगाए गए हैं।
आज जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम सह प्रधान गणना अधिकारी सह नोडल पदाधिकारी द्वारा आज ज़िले के शहरी क्षेत्र नगर निगम क्षेत्र द्वारा चांद चौरा, रामसागर गायत्री मंदिर के समीप किए जा रहे गणना कर्मियों द्वारा गणना कार्य का जायजा लिया गया है। वहा उपस्थित प्रगणक से नजरी नक्शा की मांग किया गया है। उपस्थित प्रगणक द्वारा बताया गया कि आज कुल 35 घरों को सर्वे किया गया है। सभी घरों पर नामांकन किया गया है। इस क्षेत्र में कुल 150 घरों का सर्वे करने का लक्ष्य प्राप्त है।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि घरों के गणना के साथ-साथ विहित प्रपत्र को भी साथ-साथ भरे एवं नजरि नक्शा बनाते हुए चले और शहरी क्षेत्र बड़ा क्षेत्र है।इसे देखते हुए जिला पदाधिकारी ने गणना कार्य में पर्यवेक्षण एवं सहायता हेतु वार्ड वार सेविका एव सहायिका को भी गणना कार्य में लगवाने का निर्देश दिए हैं।
जिला पदाधिकारी ने गणना कर्मियों से गणना कार्य के लिए दिए गए किट सामग्री का भी जानकारी लिया की, किट में कौन-कौन से सामान दिए गए हैं। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि गणना कार्य में कोई समस्या ना हो।इसके लिए वार्ड वार मास्टर ट्रेनर भी उपलब्ध करा दें ताकि कोई भी समस्या आने पर उसे तुरंत समाधान किया जा सके।


जिला पदाधिकारी ने उपस्थित गणना कर्मियों को निर्देश दिया कि मकानों की गणना एवं नजरी नक्शा बनाने में सही ढंग से कार्य करें।इस अवसर पर नगर आयुक्त गया नगर निगम श्रीमती अभिलाषा शर्मा, उप नगर आयुक्त, नगर निगम के सफाई पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button