वेतन वृद्धि सहित अन्य सुविधाओं को लेकर कामगारों ने दिया धरना

वेतन वृद्धि सहित अन्य सुविधाओं को लेकर कामगारों ने दिया धरना
जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

पूर्वी चंपारण सुगौली- प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय एचपीसीएल एवं विभिन्न चीनी मिलो मे कार्यरत कामगारों के वेतन पुनर्निरीक्षण नही होने के कारण मंगलवार को कामगारों ने सभी चीनी मिलो के गेटों पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।जिसमे सेंकड़ों की संख्या मे कामगारों ने हिस्सा लिया। कामगारों के द्वारा बताया गया कि पिधले वर्ष 13 सितंबर 2022 को कामगारो के वेतन पुनर्निरीक्षण को लेकर त्रिदलिए समिति की बैठक हुई थी।पर अब तक कोई कार्रवाई नही हुई और 29 जून 2022 को जारी अधिसूचना को लागू नही किया गया।जिसके विरोध में कामगारों ने धरना प्रदर्शन किया साथ ही विभाग द्वारा उठाए गए किसी भी तरह के कदम की जानकारी कामगारों को नही दिया गया जिसके चलते कामगारों मे काफी असंतोष और आक्रोश है।

सुगौली एचपीसीएल गेट पर सत्याग्रह धरना में बैठे कामगारों मे मुन्ना खान, अशोक तिवारी,धमेंद्र तिवारी,ओमप्रकाश प्रसाद और लोकेशनाथ मिश्रा सहित अन्य कामगारों ने बताया कि अगले 18 जनवरी को पटना के श्रम संसाधन विभाग नियोजन भवन के सामने अपराहन एक बजें चीनी मिल कर्मियों के द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।इस परिस्थिति मे विभाग से आग्रह है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 29 जून 2022 को जारी अधिसूचना और बिहार की 13 सितंबर 2022 को तीन दलिय समिति की बैठक मे लिए गए निर्णय को बिहार के विभिन्न चीनी मिलो मे लागु करने की समीक्षा के लिए यथाशीघ्र बैठक बुलाया जाए जिससे चीनी कामगारों को वेतन वृद्धि सहित अन्य सुविधाएं मिल सके।

Related Articles

Back to top button