पथराही के दंगल में बाबा ने गामा को हराया

पथराही के दंगल में बाबा ने गामा को हराया

जेटीन्यूज/ मधुबनी


मधुबनी। लदनियां प्रखंड के पथराही गांव स्थित राम जानकी मंदिर चौक परिसर में प्रभु राम राज्याभिषेक के अवसर पर एक दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा बिहार प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अमरनाथ प्रसाद साह को रामशोभित सिंह व राजीव कुमार चौधरी ने पाग, माला व अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। बतौर मुख्य अतिथि श्री प्रसाद ने पहलवानों के हाथ मिला कुश्ती का शुभांरभ किया। उक्त कुश्ती कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे देश व विदेश के करीब एक दर्जन पहलवानों ने अपने दाव पेंच से हजारों की संख्या में पहुंची भीड़ को रोमांचित किया। सबसे पहले राजस्थान के शैतान सिंह व उत्तर प्रदेश के शैलेश के बीच कुश्ती हुई, जिसमें शैतान विजय हुए। अयोध्या के बाबा हरिओम व मुजफ्फरनगर के गामा के बीच कुश्ती हुई, जिसमें बाबा हरिओम ने गामा पहलवान को जोड़दार पटखनी दी। विजेता व उप विजेता पहलवान को मुख्य अतिथि अमरनाथ साह ने पुरस्कार राशि दे कर सम्मानित किया।
मौके पर बाबू महतो, विलक्षण जी, चिंटू झा, अशोक कुमार के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button